मार्च में तीन बार नक्षत्र बदलेंगे सूर्य, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
मार्च 2026 में सूर्य तीन बार नक्षत्र बदलेगा। जानिए मेष, मिथुन, सिंह और धनु जैसी किन राशियों को इस गोचर से लाभ होगा।
मार्च का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने सूर्य देव तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसे महत्वपूर्ण गोचर माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य का नक्षत्र बदलना कई राशियों पर सीधा प्रभाव डालता है। पहला परिवर्तन 5 मार्च को होगा, जब सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 मार्च को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और फिर 31 मार्च 2026 को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि यह बदलाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा।
5 मार्च से शुरू होगा नक्षत्र परिवर्तन का दौर
5 मार्च को सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 मार्च को उत्तराभाद्रपद और 31 मार्च 2026 को रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य का यह लगातार तीन बार नक्षत्र बदलना दुर्लभ और प्रभावशाली माना जा रहा है। इसका असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से दिखाई देगा।
मेष राशि: बिजनेस और धन लाभ के योग
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी रहेगा। बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और नए रिश्ते बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि: नौकरी में प्रमोशन के संकेत
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय शानदार रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी बदलने से लाभ होगा। विदेश में नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।
सिंह राशि: आमदनी और सफलता में बढ़ोतरी
सिंह राशि वालों को इस गोचर से आर्थिक मजबूती मिलेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। आमदनी बढ़ेगी और करियर में ऊंचाइयां हासिल होंगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
धनु राशि: परीक्षाओं और निवेश में सफलता
धनु राशि वालों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में खास अवसर मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
