इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी धोखे की कहानी, शादीशुदा युवक पर युवती से शोषण का आरोप

सोनभद्र में सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती के चलते एक विवाहित व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाकर छत्तीसगढ़ की एक छात्रा को बहला-फुसलाकर ठगी और शोषण किया। कोई एफआईआर दर्ज न होने के कारण मामला स्थानांतरित कर दिया गया।

Mar 14, 2026 - 11:58
 0
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी धोखे की कहानी, शादीशुदा युवक पर युवती से शोषण का आरोप

सोनभद्र जिले में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती का एक मामला अब गंभीर विवाद में बदल गया है। आरोप है कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बलरामपुर की रहने वाली एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने खुद को अविवाहित बताया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता भी है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामला सामने आने के बाद युवती के परिजन उसे वापस अपने साथ ले गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहली मुलाकात
जानकारी के अनुसार पीड़िता वाड्रफनगर, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है और ग्रेजुएशन की छात्रा है। 17 फरवरी को वह पढ़ाई के सिलसिले में वाड्रफनगर पहुंची थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी आरोपी युवक से बातचीत शुरू हुई। कुछ ही समय में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में ले गया
पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सिंगरौली के बैढ़न क्षेत्र में ले गया। वहां उसने युवती को एक रिश्तेदार के घर पर रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अपने घर ले आया, जहां कई दिनों तक उसके साथ शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शादीशुदा होने का सच सामने आया
कुछ समय बाद युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है। आरोप है कि सच सामने आने के बाद युवक ने युवती को बीजपुर क्षेत्र के एक गांव में छिपाकर रखा। इसी दौरान उस पर दबाव डालकर कोर्ट मैरिज भी कर ली गई।

परिजनों ने खोजकर वापस ले गए युवती
युवती के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। आखिरकार 10 मार्च को वे युवती तक पहुंच गए और उसे अपने साथ छत्तीसगढ़ वापस ले गए। इसके बाद 12 मार्च को परिजनों ने बभनी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला ट्रांसफर
बभनी थाना के थाना प्रभारी दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे बसंतपुर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है, क्योंकि मुख्य घटनास्थल वहीं का पाया गया है। वहीं दुद्धी के क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच बसंतपुर थाना पुलिस कर रही है।

संगठन ने भी की सख्त कार्रवाई की मांग
इस मामले मेंविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारी मनोज पांडेय ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि संगठन को इस घटना की जानकारी 3 मार्च को मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने 11 मार्च को परिजनों के साथ मिलकर थाने में सूचना दी और मामले की गंभीर जांच की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।