Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, लेकिन इस साल नहीं आएगा Galaxy S26 Edge और ट्रिपल फोल्डेबल फोन
सैमसंग ने गैलेक्सी S26 सीरीज़ को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है, लेकिन कम मांग के कारण S26 एज और ट्रिपल फोल्डेबल फोन को लॉन्च नहीं किया है। पूरी जानकारी देखें।
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। यह सीरीज पिछले साल आई Galaxy S25 सीरीज का अपग्रेड मानी जा रही है। हालांकि इस बार कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इस साल अपना अल्ट्रा-थिन मॉडल Galaxy S26 Edge और पहला ट्रिपल फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं करेगी। कम डिमांड के चलते कंपनी ने यह रणनीतिक बदलाव किया है।
नहीं आएगा सबसे पतला Galaxy S26 Edge
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के COO वू-जून चोई ने साफ किया है कि सैमसंग अब एक और अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगा, जो Apple iPhone Air को टक्कर देता। पिछले साल लॉन्च हुआ Galaxy S25 Edge यूजर्स को ज्यादा पसंद नहीं आया। करीब एक लाख रुपये की कीमत वाले इस फोन की सिर्फ 3 लाख यूनिट्स ही दुनिया भर में बिक पाईं। सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच इसकी डिमांड में भारी गिरावट देखी गई। इसी वजह से कंपनी ने इसके अगले मॉडल Galaxy S26 Edge को न लॉन्च करने का फैसला किया है।
बाकी मॉडल्स की रही मजबूत बिक्री
जहां Edge मॉडल की मांग कम रही, वहीं Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 को ग्लोबली अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस दौरान Galaxy S25 Ultra की 34 लाख यूनिट्स और Galaxy S25 की 29 लाख यूनिट्स बिकीं। इन आंकड़ों से साफ है कि यूजर्स ने स्टैंडर्ड और अल्ट्रा मॉडल को ज्यादा पसंद किया।
ट्रिपल फोल्डेबल फोन पर भी ब्रेक
सैमसंग के पहले ट्रिपल फोल्डेबल फोन Galaxy Z TriFold को भी बाजार में खास सफलता नहीं मिली। इसी कारण कंपनी इस साल इसका अगला मॉडल लॉन्च करने के मूड में नहीं है। Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के मुकाबले ट्रिपल फोल्डेबल की डिमांड काफी कम रही। फिलहाल कंपनी बाजार और यूजर डिमांड का आकलन कर रही है।
Galaxy S26 Ultra में खास फीचर्स
इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra में दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले दिया गया है। यह फीचर ऐसा है कि स्क्रीन पर दिखने वाला कंटेंट सिर्फ यूजर को दिखाई देगा। हालांकि इसे सेटिंग्स में जाकर ऑन करना होगा। नई S26 सीरीज पूरी तरह एजेंटिक AI पर आधारित है, इसलिए कंपनी इसे AI Phone कह रही है। इसके अलावा S-Pen के फीचर्स को भी पहले से बेहतर बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
