राधे-राधे से हुआ स्वागत… राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन पर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर कई धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

Mar 20, 2026 - 11:43
 0
राधे-राधे से हुआ स्वागत… राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन पर दी बधाई

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं और दूसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने मथुरा-वृंदावन में कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विख्यात संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनसे आध्यात्मिक चर्चा भी की। राष्ट्रपति का यह दौरा धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति आज वृंदावन में बाबा नीम करोली की समाधि पर भी जाएंगी और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके साथ ही वह कई अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी दौरा करेंगी।

संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात
राष्ट्रपति मुर्मू वृंदावन धाम के राधा केली कुंज स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने संत के प्रवचन सुने और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने संत को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, जिस पर संत प्रेमानंद ने राधे-राधे कहकर उनका स्वागत किया। खास बात यह रही कि एक दिन पहले ही संत प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन था, जिस पर राष्ट्रपति ने उन्हें बधाई भी दी।

नीम करोली बाबा की समाधि और अन्य स्थलों का दौरा
अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू आज ही वृंदावन में बाबा नीम करोली की समाधि पर पहुंचेंगी और वहां श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके अलावा वह उड़िया बाबा आश्रम और देवनाल कुंड का भी दौरा करेंगी, जहां वह धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगी।

रामकृष्ण मिशन और अन्य कार्यक्रम
राष्ट्रपति आज रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नए ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगी। इसके साथ ही वह वात्सल्य ग्राम का दौरा करेंगी। शनिवार को उनका कार्यक्रम गोवर्धन में दंघाटी मंदिर में दर्शन-पूजन और आरती में शामिल होने का है। वह गोवर्धन की परिक्रमा भी करेंगी।

मथुरा आगमन और इस्कॉन मंदिर में पूजा
राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार शाम अयोध्या से मथुरा पहुंचीं, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए और आरती में भाग लिया। उन्होंने स्वामी प्रभुपाद की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और गौर नितई, कृष्ण बलराम व श्याम सुंदर मंदिर में पूजा की। इस दौरान वह विदेशी और महिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में भी शामिल हुईं।

गुरुकुल के बच्चों से मुलाकात और अयोध्या दौरा
मथुरा में अपने पहले दिन राष्ट्रपति ने गुरुकुल के बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट बांटी और उनसे बातचीत की। हालांकि भारी बारिश के कारण गौ पूजन का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इससे पहले अयोध्या में उन्होंने राम मंदिर में दर्शन किए और 150 किलोग्राम स्वर्ण परत चढ़ा श्रीराम यंत्र स्थापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।