जसप्रीत बुमराह क्यों हो रहे हैं फ्लॉप? 12 महीनों के आंकड़े खोल रहे हैं पूरी सच्चाई

हाल के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जसप्रीत बुमराह को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है, खासकर डेथ ओवरों में। चोट, फॉर्म और पिछले 12 महीनों में उनके प्रदर्शन को लेकर गंभीर चिंताएं हैं।

Jan 29, 2026 - 11:14
 0
जसप्रीत बुमराह क्यों हो रहे हैं फ्लॉप? 12 महीनों के आंकड़े खोल रहे हैं पूरी सच्चाई

Jasprit Bumrah:  टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह का नाम हमेशा एक मैच विनर के तौर पर लिया जाता है। वह गेंदबाज, जो विरोधी टीम के स्कोरबोर्ड पर लगाम कस देता है। लेकिन पिछले कुछ समय से बुमराह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या उनकी वही पुरानी धार अब भी कायम है या फिर उनकी गेंदबाजी की चमक फीकी पड़ रही है। पिछले दो महीनों में बुमराह चार बार बुरी तरह पिटते नजर आए हैं, खासतौर पर डेथ ओवर्स में, जहां उन्हें स्पेशलिस्ट माना जाता है। ऐसे में उनके फॉर्म और फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ना लाज़मी है।

क्या इंजरी ने बदली बुमराह की गेंदबाजी
T20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह की पिटाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह उनकी पुरानी इंजरी मानी जा रही है। इंजरी से पहले और बाद के बुमराह में फर्क साफ दिखता है। उन्होंने वापसी जरूर दमदार की थी, लेकिन जो बुमराह पहले बल्लेबाजों की समझ से बाहर रहते थे, अब वही बल्लेबाज उन्हें पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी गेंदों की धार अब पहले जैसी खतरनाक नहीं दिख रही है।

दो महीने में चार बार महंगे ओवर
पिछले दो महीनों में चार बार ऐसा हुआ है जब बुमराह ने एक ही ओवर में 15 या उससे ज्यादा रन लुटाए। 28 जनवरी 2026 को वाइजैग में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए T20 मैच में बुमराह ने 19वां ओवर डाला और उसमें 19 रन दे दिए। यह उनके T20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा सबसे महंगा ओवर भी रहा। इसी सीरीज के पहले मैच में जब उन्होंने डेथ ओवर्स में 18वां ओवर डाला, तब 15 रन खर्च कर दिए। यानी एक ही सीरीज में दो बार डेथ ओवर्स में उनकी जमकर पिटाई हुई।

साउथ अफ्रीका सीरीज में भी लुटे रन
दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में भी बुमराह की मुश्किलें साफ दिखीं। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में उन्होंने पावरप्ले के एक ओवर में 16 रन दिए। इसके बाद उसी मैच के आखिरी यानी 20वें ओवर में 17 रन खर्च कर दिए। इसका मतलब यह रहा कि वह ना पावरप्ले में रन रोक पाए और ना ही डेथ ओवर्स में।

12 महीनों में विकेट भी कम हुए
पिछले 12 महीनों के आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं। इस दौरान बुमराह ने 16 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन सिर्फ 18 विकेट ही ले सके हैं। इस बीच उनके नाम ना कोई 5 विकेट हॉल है और ना ही 4 विकेट। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 3 विकेट रहा, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के तीसरे T20 में देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।