होर्मुज में ईरान का बड़ा एक्शन… 48 घंटे में पलटवार, अमेरिका-इजराइल से जुड़े कब्जे में लिए 3 जहाज, 12 प्वॉइंट प्लान से बढ़ा तनाव

Iran-Israel Conflict: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और इजराइल से जुड़े तीन जहाजों को कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई अमेरिकी हमले के 48 घंटे बाद की गई। IRGC की इस कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और ईरान ने सख्त नियम लागू करने का संकेत दिया है।

Apr 22, 2026 - 16:18
Apr 22, 2026 - 16:23
 0
होर्मुज में ईरान का बड़ा एक्शन… 48 घंटे में पलटवार, अमेरिका-इजराइल से जुड़े कब्जे में लिए 3 जहाज, 12 प्वॉइंट प्लान से बढ़ा तनाव

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने 48 घंटे के भीतर जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजराइल से जुड़े तीन जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अंजाम दिया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इन जहाजों पर ग्रीस, लाइबेरिया और पनामा के झंडे लगे थे।

अमेरिकी हमले के बाद लिया गया बदला
इससे पहले 20 अप्रैल को अमेरिका की सेना ने ईरान के एक जहाज पर हमला किया था और उसे अपने कब्जे में ले लिया था। अमेरिकी मीडिया के अनुसार उस जहाज में चीन से मिसाइल बनाने का सामान लदा था। यह जहाज अभी भी अमेरिकी सेंटकॉम के नियंत्रण में है।

IRGC ने कैसे किया ऑपरेशन
मरीन ट्रैफिक के मुताबिक IRGC ने ओमान के पास नावों की मदद से दो जहाजों को घेर लिया। पहले फायरिंग की गई और फिर जहाजों को कब्जे में लिया गया। इसके बाद ग्रीस के एक और जहाज को भी होर्मुज के पास पकड़ लिया गया। कब्जे में लिए गए जहाजों में MSC- FRANCESCA और EPAMINODES शामिल हैं, जबकि तीसरे जहाज की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

12 प्वॉइंट प्लान से बढ़ा तनाव
ईरान ने संसद में 12 प्वॉइंट का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में होर्मुज से इजराइल और उसके सहयोगी देशों के जहाजों को रोकने की बात कही गई है। साथ ही नियमों का पालन न करने वाले जहाजों को जब्त करने और उनके माल पर 20 प्रतिशत जुर्माना लगाने का प्रस्ताव है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ सकती है चिंता
इस घटनाक्रम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यहां बढ़ते तनाव का असर वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।