4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी होली, जानिए पहले घर लाने वाली शुभ चीजें

जानिए होली 2026 से पहले आपको कौन सी धार्मिक वस्तुएं घर लानी चाहिए ताकि देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद, धन और सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सके।

Mar 1, 2026 - 10:20
 0
4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी होली, जानिए पहले घर लाने वाली शुभ चीजें

साल 2026 में 4 मार्च के दिन पूरे देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग रंगों के साथ अपने गिले-शिकवे भी भुला देते हैं और आपसी प्रेम बढ़ाते हैं। धार्मिक दृष्टि से भी होली का दिन बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि होली से पहले अगर कुछ खास वस्तुएं घर लाई जाएं तो जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं इन शुभ वस्तुओं के बारे में विस्तार से।

होली से पहले लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा लाना शुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली से पहले लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इस मूर्ति को होली के दिन पूजा स्थल या तिजोरी में स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और लक्ष्मी-गणेश का आशीर्वाद बना रहता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।

श्री यंत्र की स्थापना से मिलती है समृद्धि
होली से पहले घर में श्री यंत्र लाकर उसकी स्थापना करना भी लाभकारी माना गया है। इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए। स्थापना के बाद प्रतिदिन इसकी पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि श्री यंत्र घर में होने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

कमल गट्टे की माला का विशेष महत्व
कमल गट्टे की माला भी होली से पहले घर लाना शुभ माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रखना चाहिए और होली की पूजा के समय माता को यह माला पहनानी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हल्दी की गांठ और धन वृद्धि का संबंध
धार्मिक मान्यता है कि हल्दी धन को आकर्षित करती है। इसलिए होली से पहले हल्दी की गांठ घर लाकर उसे पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। इससे घर में धन का भंडार भरा रहने की मान्यता है।

चांदी का कछुआ लाना भी माना जाता है शुभ
वास्तु और धार्मिक दृष्टि से चांदी का कछुआ घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे होली से पहले लाकर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे वर्ष भर धन-धान्य की प्राप्ति होती है और घर की नकारात्मकता दूर होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।