गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग… बोलेरो से मां को मारी टक्कर, फिर गोद से छीना डेढ़ साल का मासूम, 45 मिनट में पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

Uttar Pradesh News: गोरखपुर में बोलेरो सवार बदमाशों ने महिला को टक्कर मारकर उसके डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने CCTV और नाकाबंदी की मदद से 45 मिनट में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। दो संदिग्ध हिरासत में हैं और फरार चालक की तलाश जारी है।

Apr 26, 2026 - 13:34
 0
गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग… बोलेरो से मां को मारी टक्कर, फिर गोद से छीना डेढ़ साल का मासूम, 45 मिनट में पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार बोलेरो सवार बदमाशों ने पहले एक महिला को टक्कर मारी और फिर उसकी गोद से डेढ़ साल के मासूम बच्चे को उठाकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 45 मिनट के अंदर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस तेज कार्रवाई की हर जगह चर्चा हो रही है।

दवा दिलाकर लौट रही मां, अचानक हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, गजपुर बाजार निवासी राम आशीष यादव की पत्नी सुमन अपने डेढ़ साल के बेटे को दवा दिलाने के लिए चौराहे पर गई थीं। दवा लेकर घर लौटते समय, घर के पास ही पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान गाड़ी में सवार बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर बच्चे को उठा लिया और तेजी से फरार हो गए।

CCTV से मिली सुराग, वाहन की हुई पहचान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। सबसे पहले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में बोलेरो की दिशा और नंबर साफ दिखाई दिया। जांच में पता चला कि यह वाहन सहजनवा क्षेत्र के रहने वाले रिशु पासवान के नाम पर दर्ज है।

45 मिनट में बच्चे को किया गया बरामद
पुलिस ने कंट्रोल रूम को अलर्ट किया और पूरे इलाके में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सौहदौरा चौकी के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बोलेरो को घेर लिया। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो अपहृत बच्चा सुरक्षित हालत में मिला।

महिला घायल, दो संदिग्ध हिरासत में
बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मामूली चोट के साथ सुरक्षित बताया गया। वहीं घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

फरार चालक की तलाश जारी
इस मामले में एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।