फेसबुक पर राहुल बनकर की दोस्ती, असल में निकला अब्दुल्ला… युवती को लेकर हुआ फरार

गाजीपुर में युवक पर नाम बदलकर फेसबुक के जरिए युवती को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Mar 15, 2026 - 09:41
 0
फेसबुक पर राहुल बनकर की दोस्ती, असल में निकला अब्दुल्ला… युवती को लेकर हुआ फरार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक युवती कथित तौर पर एक युवक के साथ घर से फरार हो गई। परिवार का आरोप है कि युवक ने अपना नाम बदलकर खुद को हिंदू बताया और फेसबुक के जरिए पहले युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भगा लिया। घटना के बाद युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार को आशंका है कि युवती का धर्मांतरण कराकर उसका निकाह कराया जा सकता है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती और फिर शादी का झांसा
मामला गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उसकी बेटी से संपर्क किया। आरोप है कि युवक का असली नाम अब्दुल्ला है, लेकिन उसने फेसबुक पर खुद को राहुल बताकर युवती से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और युवक ने युवती को शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि इसी बहाने उसने युवती को अपने साथ ले जाने की योजना बनाई और आखिरकार उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

घर से 50 हजार रुपए और गहने भी ले गई युवती
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति कपड़ों की फेरी का काम करते हैं, जबकि वह खुद अपनी बेटियों के साथ इलाके में कपड़ों की एक दुकान चलाती हैं। 11 मार्च को जब वह दुकान पर गई थीं, तब उनकी बेटी ने अपने पिता को फोन कर पूछा था कि क्या वह उसे दुकान पर छोड़ने आएंगे या वह खुद चली जाए। पिता ने बेटी से कहा कि वह खुद दुकान पर चली जाए। लेकिन युवती दुकान पर नहीं पहुंची। परिवार का आरोप है कि वह राहुल उर्फ अब्दुल्ला के बहकावे में आकर उसके साथ कहीं चली गई। जाते समय युवती अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई। इतना ही नहीं, घर में रखे करीब 50 हजार रुपए नकद और कुछ गहने भी साथ ले गई।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
जब परिवार को बेटी के बारे में पता नहीं चला तो उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी तलाश शुरू की। बाद में जानकारी मिली कि वह राहुल उर्फ अब्दुल्ला के साथ फरार हो गई है। परिवार का आरोप है कि अब्दुल्ला कोतवाली थाना क्षेत्र के ही एक मोहल्ले का रहने वाला है और उसने अपने पिता और मामा के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। युवती की मां ने आशंका जताई है कि आरोपी के पिता और मामा उसकी बेटी का निकाह करवा सकते हैं। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद राहुल उर्फ अब्दुल्ला, उसके पिता और उसके मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।