फतेहपुर में रिन्द नदी बनी मौत का जाल, नहाने गए 6 दोस्तों में 4 की दर्दनाक मौत
फतेहपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रिन्द नदी में नहाने गए 6 दोस्तों में 4 युवक गहरे पानी में डूब गए। चीख-पुकार के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन चार घरों के चिराग बुझ गए। जानिए पूरा मामला...
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में रविवार का दिन उस वक्त मातम में बदल गया, जब रिन्द नदी में नहाने गए छह दोस्तों में से चार की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव के छह दोस्त रविवार को कुनुहा का डेरा इलाके में स्थित रिन्द नदी में नहाने पहुंचे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए सभी युवक नदी में उतरे, लेकिन कुछ ही देर में वे गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे।
चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने चार युवकों के शव नदी से बाहर निकाले। मृतकों की पहचान हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। वहीं निजाम और मोनू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चार दोस्तों की मौत से गांव में मातम
एक साथ चार दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास होकर घटनास्थल पहुंचे। हर आंख नम थी और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में गहराई अधिक होने के बावजूद वहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे की वजह नदी के गहरे पानी में चले जाना सामने आया है। मामले की जांच जारी है।
फतेहपुर में नदी में नहाने गए 6 दोस्त डूबे, 4 की हुई मौत, 2 को लोगों ने बचाया#fatehpur #upnews #uppolice pic.twitter.com/TteomZH9hj — UP NEWS (@upnews_network) May 17, 2026
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
