फतेहपुर दुष्कर्म केस में फरार आरोपी पर 1 लाख का इनाम, 7 टीमें तलाश में जुटीं

फतेहपुर हत्याकांड में आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है, पुलिस टीमें राज्यों में तलाशी अभियान चला रही हैं।

Apr 30, 2026 - 12:49
 0
फतेहपुर दुष्कर्म केस में फरार आरोपी पर 1 लाख का इनाम, 7 टीमें तलाश में जुटीं

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगेतर को बंधक बनाकर दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार आरोपी बब्लू सिंगरौर पर इनाम की राशि बढ़ाकर अब 1 लाख रुपये कर दी गई है। यह घोषणा प्रयागराज जोन के एडीजी द्वारा की गई है। पहले इस आरोपी पर 25 हजार, फिर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

इनाम बढ़ाकर 1 लाख किया गया
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी बब्लू सिंगरौर थाना खागा में दर्ज मामले में वांछित है। एडीजी प्रयागराज जोन ने पहले घोषित 50 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सके।

कई धाराओं में दर्ज है मुकदमा
इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की कई गंभीर धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए विशेष जांच शुरू कर दी है।

7 पुलिस टीमें कर रहीं तलाश
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुल 7 पुलिस टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अलग-अलग राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को विभिन्न रेलवे प्लेटफॉर्म पर आरोपी की मौजूदगी की सूचना भी मिली है, जिसके आधार पर उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

अन्य आरोपियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी और उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है।

पीड़िता की सुरक्षा और सहायता पर जोर
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को उससे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। पीड़िता को मेडिकल और कानूनी सहायता दी जा रही है, साथ ही उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
पुलिस ने कहा है कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पूरे मामले की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर रहे हैं।

(रिपोर्टः देवेंद्र सिंह, फतेहपुर)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।