पार्क से स्कूल तक छाया ईवा और इवा नाम, जानिए अर्थ, राशि और शुभ अंक की पूरी जानकारी
बच्चियों के नाम ईवा और इवा के अर्थ, राशि चिन्ह, भाग्यशाली अंक और व्यक्तित्व के गुणों को सरल हिंदी में जानें।
आजकल छोटे और प्यारे नाम रखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर लड़कियों के लिए ईवा और इवा नाम माता-पिता की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। पार्क, स्कूल या सोसायटी में हर दूसरे-तीसरे बच्चे का नाम ईवा सुनने को मिल जाता है। सिर्फ दो शब्दों से बने ये नाम छोटे, मॉडर्न और क्यूट माने जाते हैं। ये दोनों नाम क्रिश्चन मूल के हैं और दुनिया की पहली महिला मानी जाने वाली Eve से जुड़े हुए हैं। अगर आप अपनी बेटी के लिए अर्थपूर्ण और सुंदर नाम की तलाश में हैं, तो ईवा या इवा एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
ईवा नाम का अर्थ और धार्मिक जुड़ाव
ईवा नाम का अर्थ होता है – जिंदगी, रहने वाला, ईव का एक प्रकार। बाइबल के अनुसार Adam की पत्नी और पहली स्त्री ईव थीं। उन्हें सभी जीवित प्राणियों की माता भी कहा जाता है। Bible में ईव का विशेष महत्व बताया गया है। इसी कारण ईवा नाम को जीवन और सृजन से जोड़कर देखा जाता है। यह नाम सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
इवा नाम का अर्थ क्या है?
इवा नाम का अर्थ है – ईश्वर दयालु है। इसके अलावा इसका मतलब Yew Tree यानी एक दैवीय पौधा भी बताया जाता है। इवा को धरती की पहली महिला, आदम की पत्नी हव्वा के रूप में भी समझा जाता है। कुल मिलाकर ईवा और इवा दोनों नामों का अर्थ लगभग समान है और दोनों का संबंध आस्था और जीवन से जुड़ा है।
कैसी होती है ईवा और इवा नाम की बच्चियां?
ज्योतिष के अनुसार इस नाम की बच्चियों की राशि मेष मानी जाती है। मेष राशि के जातक प्रकृति के प्रति भावुक होते हैं। वे स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं और नई चुनौतियों से डरते नहीं हैं। ऐसे बच्चे जोखिम उठाने में पीछे नहीं रहते और अपने विश्वास के लिए खड़े रहते हैं। वे किसी काम के होने का इंतजार नहीं करते, बल्कि खुद आगे बढ़कर उसे पूरा करते हैं। उनका आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय उन्हें खास बनाता है।
भाग्यशाली अंक और स्वभाव
ईवा और इवा नाम का शुभ अंक 5 माना जाता है। अंक 5 वाले लोग जिज्ञासु और रोमांच पसंद होते हैं। उन्हें नई चीजें सीखना और नई जगहों पर जाना अच्छा लगता है। ऐसे लोग स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं और बंधनों में रहना पसंद नहीं करते। वे बातचीत में माहिर होते हैं और आसानी से लोगों से घुल-मिल जाते हैं। ये लोग आशावादी, लचीले और अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनती होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
