अमेठी में बूंदाबांदी के बीच अदा हुई ईद की नमाज, कड़ी सुरक्षा में 218 स्थानों पर हुआ आयोजन
अमेठी में बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच 218 स्थानों पर ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई।
अमेठी जिले में ईद-उल-फितर का पर्व इस बार बूंदाबांदी और हल्की बारिश के बीच बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौसम थोड़ा खराब होने के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी। पूरे जिले में 218 ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा
ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले में सभी प्रमुख ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी गई। खास बात यह रही कि इस बार नवरात्रि का पवित्र पर्व भी साथ-साथ चल रहा है, इसलिए प्रशासन ने अतिरिक्त सावधानी बरती।
जयस ईदगाह पर अधिकारी रहे मौजूद
जयस के ईदगाह पर जिला अधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक, सांसद किशोरी लाल शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा, एसडीएम अमित सिंह और सीओ दिनेश मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
जगदीशपुर में भी भारी पुलिस बल तैनात
जगदीशपुर ईदगाह पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यहां एडीएम अर्पित गुप्ता और एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में नमाज अदा की गई। भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही।
नमाज के बाद दिखा भाईचारे का संदेश
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। पूरे जिले में आपसी प्रेम और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस त्योहार को खुशी-खुशी मनाया।
प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट
जिला प्रशासन और पुलिस पूरे दिन अलर्ट मोड में रही। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि कहीं भी कोई अव्यवस्था न हो। सभी स्थानों पर शांति और सुरक्षा के बीच ईद का त्योहार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
(रिपोर्टः बृजेश मिश्रा, अमेठी)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
