‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 7 दिन में 1000 करोड़ पार कर बनी दूसरी सबसे तेज फिल्म

धुरंधर 2 ने 7 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया और बॉलीवुड के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Mar 28, 2026 - 09:09
 0
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 7 दिन में 1000 करोड़ पार कर बनी दूसरी सबसे तेज फिल्म

इन दिनों सिनेमाघरों में धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के महज 9 दिनों में कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पहले 7 दिनों में ही 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इस फिल्म ने देश की टॉप फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली। इसके बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स और शानदार प्रदर्शन की वजह से यह फिल्म अब नए-नए रिकॉर्ड बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

रिकॉर्ड तोड़ कमाई का सिलसिला जारी
फिल्म ने 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर देश की दूसरी सबसे तेज फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही इसने कल्कि 2898 एडी और पठान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। अब फिल्म का लक्ष्य टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होना है, जिसके लिए इसे करीब 150 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

इन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पर नजर
अगर फिल्म 150 करोड़ और कमा लेती है तो यह जवान, आर आर आर और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। फिलहाल सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम है, जिसने केवल 4 दिनों में यह आंकड़ा पार किया था।

टॉप 5 फिल्मों में धुरंधर 2 की जगह
भारत की सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की बात करें तो पांचवें नंबर पर कल्कि 2898 एडी (25 दिन), चौथे पर केजीएफ चैप्टर 2 (18 दिन), तीसरे पर आर आर आर (16 दिन) और दूसरे नंबर पर धुरंधर 2 (7 दिन) है। जबकि पहले नंबर पर पुष्पा 2 है, जिसने केवल 4 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की।

कुल कमाई का आंकड़ा पहुंचा 1100 करोड़ के पार
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो भारत में इसका नेट कलेक्शन 700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने करीब 1129 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

2000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ते कदम
फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या धुरंधर 2 2000 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी। अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो यह दंगल का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है, जिसने 2000 करोड़ से ज्यादा कमाए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।