गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए बना किडनैपर, डेढ़ साल के मासूम को बेचने की थी तैयारी

बरेली में डेढ़ साल के बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मेडिकल स्टाफ नर्स जल्दी पैसा कमाने और गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए बच्चा चोरी के धंधे में उतर गया था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

May 28, 2026 - 13:38
 0
गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए बना किडनैपर, डेढ़ साल के मासूम को बेचने की थी तैयारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में डेढ़ साल के मासूम बच्चे के अपहरण का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स की नौकरी करने वाला युवक जल्दी पैसा कमाने के लालच में बच्चा चोरी के धंधे में उतर गया था। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करना चाहता था। पुलिस को इस गिरोह के तार बरेली मंडल के अलावा लखीमपुर खीरी और दिल्ली तक जुड़े मिले हैं। मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

स्टाफ नर्स की नौकरी करते-करते जुड़ा बच्चे बेचने वाले गिरोह से
गिरफ्तार आरोपी शाहजहांपुर निवासी योगेश कन्नौजिया ने पूछताछ में बताया कि उसने एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई की है और पिछले चार साल से मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात लखीमपुर खीरी निवासी उत्तम सिंह से हुई। उत्तम ने उसे बताया कि जिन अमीर परिवारों के बच्चे नहीं होते, उन्हें छोटे बच्चों को बेचकर लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं। इस लालच में आकर योगेश ने अपने साथी बदायूं निवासी पवन चंदेल को साथ मिला लिया। दोनों कई दिनों से ऐसे छोटे बच्चे की तलाश कर रहे थे, जिसे आसानी से उठाया जा सके।

टॉफी और 40 रुपये देकर बच्चे को बहलाया
13 मई को दोनों आरोपी पहली बार मनौना धाम स्थित श्याम मंदिर पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि मंदिर परिसर के पीछे कर्मचारी परिवार के साथ रहते हैं और बच्चे आसपास खेलते रहते हैं। वहीं सफाईकर्मी रमन का डेढ़ साल का बेटा ऋषभ उन्हें पसंद आ गया। 24 मई की सुबह दोनों फिर मंदिर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को टॉफी और 40 रुपये देकर अपने साथ चलने के लिए बहलाया। बड़े बच्चों को खीरा दिलाया गया, जबकि छोटे ऋषभ को गोद में उठाकर बाइक पर बैठा लिया गया और फरार हो गए।

दिल्ली में बेचने की थी तैयारी
पूछताछ में योगेश ने बताया कि बच्चे को दिल्ली में उत्तम सिंह को सौंपना था, जिसके बदले उन्हें करीब 60 हजार रुपये मिलने वाले थे। रास्ते में आरोपियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बच्चे के सिर में भी चोट आई। उन्होंने इलाज कराकर बच्चे के सिर पर पट्टी बंधवाई ताकि किसी को शक न हो। इसी दौरान पुलिस लगातार लोकेशन ट्रैक कर रही थी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने भागने और फायरिंग की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

बेटे के सुरक्षित मिलने पर रो पड़ा परिवार
मासूम ऋषभ के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। पिता रमन ने बताया कि बच्चे के गायब होने के बाद पूरे परिवार ने खाना तक नहीं खाया था। परिवार पहले से ही दुख में था, क्योंकि बड़े भाई की बेटी की हाल ही में मौत हुई थी। ऐसे में ऋषभ के अपहरण ने पूरे परिवार को तोड़ दिया था। बच्चे के सुरक्षित लौटने के बाद परिवार ने पुलिस का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।