गैस सिलेंडर लीकेज से घर में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते राख हुई पूरी गृहस्थी, जानिए क्या है पूरा मामला...

अमेठी में गैस सिलेंडर लीक होने के बाद एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया।

May 7, 2026 - 09:00
 0
गैस सिलेंडर लीकेज से घर में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते राख हुई पूरी गृहस्थी, जानिए क्या है पूरा मामला...

अमेठी जिले के सिंहपुर विकासखंड स्थित महेशपुर मजरे महिया सिंदुरिया गांव में बुधवार को गैस सिलेंडर लीकेज होने से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और गैस एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

नया सिलेंडर लाने के कुछ घंटे बाद हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गांव निवासी संतोष मिश्रा बुधवार सुबह ही गैस एजेंसी से नया सिलेंडर लेकर आए थे। घर पहुंचने के बाद सिलेंडर में रेगुलेटर लगाकर जांच भी की गई थी। उस समय सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था। दोपहर के समय जब घर में खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक रेगुलेटर के पास से आग की लपटें निकलने लगीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर में फैल गई।

ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ
आग लगते ही संतोष मिश्रा ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रजाई और कंबल डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता के कारण आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम और गैस एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गृहस्थी का सामान जलकर राख
इस अग्निकांड में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं घटना के बाद लोग गैस सिलेंडर के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं।

(रिपोर्टः बृजेश मिश्रा, अमेठी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।