23 लीटर दूध, 5.5 फीट ऊंचाई… UP की इस भैंस के आगे सब फेल, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे लोग

सहारनपुर की मुर्रा नस्ल की भैंस गार्गी ने एक दिन में 23 लीटर से ज्यादा दूध देकर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसकी कीमत 50 लाख तक लग चुकी है, लेकिन परिवार इसे बेचने को तैयार नहीं है। गार्गी अब पूरे गांव की पहचान और सम्मान बन चुकी है।

May 20, 2026 - 15:23
 0
23 लीटर दूध, 5.5 फीट ऊंचाई… UP की इस भैंस के आगे सब फेल, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे लोग

उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। सहारनपुर जिले के मोहम्मदपुर गांव में पाली गई मुर्रा नस्ल की भैंस ‘गार्गी’ ने दूध उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गार्गी एक दिन में 23 लीटर से ज्यादा दूध देती है, जिसके चलते उसने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस खास उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है और दूर-दूर से लोग इस भैंस को देखने पहुंच रहे हैं। खास बात यह भी है कि गार्गी की कीमत 50 लाख रुपये तक लग चुकी है, लेकिन उसका मालिक परिवार उसे बेचने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है।

लाइव मॉनिटरिंग में बनाया रिकॉर्ड
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित मोहम्मदपुर गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी विक्रम सिंह के यहां यह खास भैंस पाली गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश कृषि एवं पशुपालन संघ और पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गांव पहुंची थी। टीम ने लाइव मॉनिटरिंग के जरिए गार्गी की दूध उत्पादन क्षमता की जांच की। जब परिणाम घोषित किए गए तो गार्गी ने 23 लीटर से ज्यादा दूध देकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर की भैंस ने 21.700 लीटर और तीसरे स्थान की भैंस ने 21.200 लीटर दूध दिया। इस उपलब्धि पर टीम ने गार्गी और उसके मालिक परिवार को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया।

विशाल कद-काठी की वजह से भी चर्चा में
करीब चार साल की गार्गी अपने विशाल आकार के कारण भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। परिवार के मुताबिक उसकी ऊंचाई लगभग साढ़े पांच फीट है। परिवार का कहना है कि उन्होंने आज तक इतनी बड़ी और ताकतवर भैंस नहीं देखी। भैंस मालिक शेखर चौहान ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके पिता विक्रम सिंह की करीब 15 साल की मेहनत छिपी है। उन्होंने हमेशा बेहतर नस्ल तैयार करने पर ध्यान दिया और बाहर से पशु खरीदने के बजाय अपनी ही नस्ल को विकसित किया।

हरियाणा के मशहूर भैंसे भीम से कराया गया था टीका
परिवार के अनुसार गार्गी का टीका हरियाणा के प्रसिद्ध मुर्रा भैंसे भीम से कराया गया था, जिससे इसकी नस्ल और ज्यादा मजबूत हुई। विक्रम सिंह ने बताया कि शुरुआत में उनकी साधारण भैंसें केवल 8 से 9 किलो दूध देती थीं, लेकिन लगातार ब्रीडिंग और देखभाल के जरिए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि अब तक वह 100 से ज्यादा पशु प्रदर्शनियां देख चुके हैं, लेकिन गार्गी जैसी क्षमता और कद-काठी बहुत कम देखने को मिलती है। गार्गी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत 20 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक लग चुकी है। इसके बावजूद परिवार का कहना है कि गार्गी अब उनके परिवार की पहचान और सम्मान बन चुकी है, इसलिए उसे बेचने का सवाल ही नहीं उठता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।