अब ट्रैफिक से मिलेगी राहत… लखनऊ में 5800 करोड़ का मेट्रो कॉरिडोर पास, चारबाग से वसंत कुंज तक बनेंगे नए स्टेशन

लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के लिए केंद्र सरकार ने 2,883.93 करोड़ रुपये के बाहरी लोन को मंजूरी दी, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Feb 22, 2026 - 11:15
 0
अब ट्रैफिक से मिलेगी राहत… लखनऊ में 5800 करोड़ का मेट्रो कॉरिडोर पास, चारबाग से वसंत कुंज तक बनेंगे नए स्टेशन

Uttar Pradesh News: लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाली मेट्रो परियोजना को अब नई गति मिलने जा रही है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक से 2,883.93 करोड़ रुपये के बाहरी लोन को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) की ओर से भेजा गया था और इसे भारत सरकार की संप्रभु गारंटी के साथ लिया जाएगा। इस फैसले से परियोजना के निर्माण कार्यों को तेज करने में मदद मिलेगी और शहर की परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

5,801 करोड़ की परियोजना, चारबाग से वसंत कुंज तक बनेगा कॉरिडोर
इस ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल लागत 5,801.05 करोड़ रुपये बताई गई है। यह लखनऊ मेट्रो के फेज-1बी का हिस्सा होगा, जिसकी लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी। यह कॉरिडोर चारबाग से वसंत कुंज तक बनाया जाएगा। इसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इससे पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाकों जैसे अमीनाबाद, हजरतगंज और दुर्गापुरी को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। चारबाग स्टेशन पर यह मौजूदा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से जुड़ेगा, जिससे यात्रियों को आसान इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।

मंजूरी प्रक्रिया में कई मंत्रालयों की अहम भूमिका
इस परियोजना की मंजूरी में आर्थिक कार्य विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक महत्वपूर्ण रही। बैठक में नीति आयोग, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय सहित कई केंद्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव मनोज कुमार ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जबकि UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने परियोजना की पूरी जानकारी और वित्तीय योजना साझा की।

निर्माण टेंडर जारी, लाखों यात्रियों को होगा फायदा
UPMRC ने इस परियोजना के दो प्रमुख सिविल निर्माण टेंडर पहले ही जारी कर दिए हैं और बाकी प्रक्रियाएं भी चल रही हैं। कॉरपोरेशन पहले लखनऊ, कानपुर और आगरा में यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के सहयोग से मेट्रो परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी कर चुका है। UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर से शहर में आवागमन और अधिक आसान होगा और लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पहले की परियोजनाओं की तरह इसे भी समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। तेजी से बढ़ती आबादी और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यह परियोजना लखनऊ के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।