जिसने AK-47 को खिलौना, ग्रेनेड को बताया परफ्यूम… उसी आतंकी आकिब ने रची बड़ी साजिश, अब दरोगा-CO हुए सस्पेंड

Uttar Pradesh News: यूपी एटीएस ने लखनऊ में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया। जांच में बिजनौर पुलिस की लापरवाही सामने आई, जिसने पहले इसी नेटवर्क को क्लीन चिट दी थी। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है और बड़े नेटवर्क का खुलासा हो रहा है।

Apr 6, 2026 - 10:40
 0
जिसने AK-47 को खिलौना, ग्रेनेड को बताया परफ्यूम… उसी आतंकी आकिब ने रची बड़ी साजिश, अब दरोगा-CO हुए सस्पेंड

Bijnor News: उत्तर प्रदेश में एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। यूपी एटीएस ने लखनऊ को दहलाने की योजना को फेल करते हुए राज्य को एक बड़े रेल हादसे से बचा लिया। लेकिन इस सफलता के बीच पुलिस तंत्र की एक गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। बिजनौर पुलिस ने जिस आतंकी नेटवर्क को पिछले साल क्लीन चिट देकर केस बंद कर दिया था, उसी गैंग के लोग अब लखनऊ में सिग्नल सिस्टम ठप कर धमाका करने की तैयारी में थे। इस मामले में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में नांगल सोती थानाध्यक्ष सतेंद्र मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है और सीओ नितेश प्रताप सिंह को पद से हटा दिया गया है।

चार संदिग्ध गिरफ्तार, बड़ा हमला करने की थी योजना
यूपी एटीएस ने मेरठ और गौतमबुद्धनगर से जुड़े चार संदिग्धों साकिब उर्फ डेविल, अरबाब, विकास उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला पंडित को लखनऊ से गिरफ्तार किया। ये सभी लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विस्फोट करने और सिग्नलिंग सिस्टम को फेल कर बड़ी रेल दुर्घटना कराने की फिराक में थे।

दुबई से चल रहा था पूरा नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे ऑपरेशन का मास्टरमाइंड मेरठ का आकिब खान है, जो दुबई में बैठा है। वही इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए इन युवकों को पाकिस्तान के हैंडलर्स से जोड़ रहा था। हैरानी की बात यह है कि कुछ महीने पहले बिजनौर पुलिस ने इसी आकिब को निर्दोष मानकर छोड़ दिया था।

वीडियो कॉल और सेटिंग ने बढ़ाई खतरे की जड़
नवंबर 2025 में एक वीडियो कॉल सामने आया था, जिसमें आकिब खान AK-47 और हैंड ग्रेनेड दिखाता नजर आया। इस पर बिजनौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन जांच के दौरान आरोप है कि थानाध्यक्ष ने आरोपियों से सेटिंग कर ली। रिपोर्ट में लिखा गया कि हथियार असली नहीं, बल्कि खिलौना और परफ्यूम की बोतल हैं। इसी आधार पर केस बंद कर दिया गया।

पहले भी कर चुका था सांप्रदायिक घटना
जांच में यह भी सामने आया कि इसी नेटवर्क से जुड़े अबूजर शमीम राईन ने 4 मार्च को बिजनौर में एक वाहन को आग लगाकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की थी। उसने इसका वीडियो पाकिस्तान भेजा, जिसके बदले उसे सिर्फ 5 हजार रुपये मिले थे।

एटीएस की जांच और पुलिस पर कार्रवाई
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि वही वीडियो कॉल इस पूरे नेटवर्क को जोड़ने में अहम साबित हुआ। इसके आधार पर साकिब की पहचान हुई। जैसे ही मामला सामने आया, बिजनौर एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड और सीओ को हटा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।