सगाई के 4 दिन बाद प्रेमी ने की शिवानी की हत्या, जलन और शक में रची खौफनाक साजिश

लखनऊ में शिवानी सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रेमी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार किया है, जिसने जलन और शक में आकर शिवानी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचल दिया। वारदात के बाद शव जंगल में फेंक दिया गया था।

May 20, 2026 - 11:27
 0
सगाई के 4 दिन बाद प्रेमी ने की शिवानी की हत्या, जलन और शक में रची खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवानी सिंह हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। अब पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शिवानी की हत्या उसके सात साल पुराने प्रेमी ने ही की थी। आरोपी को शक था कि शिवानी अपने ऑफिस के एक सहकर्मी के करीब आ रही है। इसी जलन और गुस्से में उसने हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने पहले शिवानी का गला घोंटा और फिर पहचान छिपाने के लिए सीमेंट की ईंट से उसका सिर कुचल दिया। इस वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।

ऑफिस के लिए निकली थी शिवानी
पुलिस के मुताबिक, शिवानी सिंह 17 मई की दोपहर करीब 1 बजे घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच सोमवार सुबह सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जंगल में झाड़ियों के बीच एक युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तस्वीर परिवार को दिखाई, जिसके बाद मां गीता ने शव की पहचान अपनी बेटी शिवानी के रूप में की।

सीसीटीवी और सर्विलांस से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। जांच करते हुए पुलिस आरोपी प्रेम कुमार मांझी तक पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है और लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह डिलीवरी बॉय का काम करता था।

रबर पाइप से गला घोंटा फिर ईंट से कुचला सिर
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शिवानी के साथ कई सालों से रिश्ते में था। लेकिन हाल के दिनों में उसे शक होने लगा था कि शिवानी अपने ऑफिस के सहकर्मी मनीष के करीब आ रही है। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। रविवार रात वह शिवानी को बाइक से आवास विकास योजना क्षेत्र के पास जंगल में ले गया। वहां वाटर लेवलिंग में इस्तेमाल होने वाले रबर पाइप से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया और पहचान मिटाने के लिए सीमेंट की ईंट से सिर कुचल दिया। बाद में शिवानी का मोबाइल तेलीबाग नहर में फेंक दिया।

परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थी शिवानी
शिवानी अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ एल्डिको उद्यान इलाके में रहती थी। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। मां घरों में काम करती हैं और पिता शटरिंग मजदूर हैं। शिवानी नौकरी करके परिवार की मदद कर रही थी। 14 मई को उसकी प्रकाश नाम के युवक से सगाई हुई थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। हत्या में इस्तेमाल की गई सीमेंट की ईंट बरामद कर ली गई है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।