गोमती नगर स्टेशन पर टीन के बक्से में मिली लाश का खुलासा, पिता निकला बेटी का कातिल

लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर टीन के बक्से में मिली किशोरी की लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह ऑनर किलिंग का मामला था और किशोरी की हत्या उसके पिता ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी।

May 21, 2026 - 12:24
 0
गोमती नगर स्टेशन पर टीन के बक्से में मिली लाश का खुलासा, पिता निकला बेटी का कातिल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर टीन के बक्से में मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि यह मामला ऑनर किलिंग का है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की हत्या उसके ही पिता ने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी पिता बिग्गान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ट्रेन के स्लीपर कोच में मिला था लावारिस टीन का बक्सा
जानकारी के अनुसार 17 मई को छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस जब गोमती नगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसके S-1 स्लीपर कोच में एक लावारिस टीन का बक्सा मिला। रेलवे कर्मचारियों ने जब बक्सा खोला तो उसमें सलवार-सूट पहने एक किशोरी का शव मिला। शव कई टुकड़ों में था और उसमें केवल धड़ बरामद हुआ था, जबकि सिर गायब था। इस खौफनाक घटना से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया था और पुलिस तुरंत जांच में जुट गई थी।

CCTV फुटेज से खुला पूरा राज
मामले की जांच कर रही लखनऊ जीआरपी ने ट्रेन के रूट में आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाले। जांच के दौरान तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर तीन लोग संदिग्ध हालत में एक टीन का बक्सा स्लीपर कोच में रखते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उनकी पहचान कुशीनगर के शिवरही निवासी बिग्गान अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्लाह के रूप में की।

दूसरे समुदाय के युवक से बात करने पर रची हत्या की साजिश
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी शब्बा दूसरे समुदाय के एक युवक से फोन पर बात करती थी। आरोपी के अनुसार उसने कई बार बेटी को समझाया और डांटा, लेकिन वह नहीं मानी। इससे नाराज होकर उसने बदनामी के डर से बेटी की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि 16 मई को उसने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर किशोरी की हत्या कर दी। इसके बाद शव के कई टुकड़े किए गए और उन्हें टीन के बक्से में भर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सिर को गांव के तालाब में फेंक दिया गया था।

ट्रेन में बक्सा छोड़कर फरार हुए आरोपी
हत्या के बाद तीनों आरोपी तमकुही रोड स्टेशन पहुंचे और बक्से को ट्रेन के स्लीपर कोच में छोड़कर फरार हो गए। बाद में लखनऊ जीआरपी और कुशीनगर जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी बिग्गान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और बाकी आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।