25 लाख मिलते ही बदल गया पति… पत्नी और बेटे को छोड़ प्रेमिका संग हुआ फरार

Uttar Pradesh News: झांसी में बीडा से मुआवजे की रकम मिलने के बाद एक युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ लापता हो गया। युवक की पत्नी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

May 21, 2026 - 11:58
 0
25 लाख मिलते ही बदल गया पति… पत्नी और बेटे को छोड़ प्रेमिका संग हुआ फरार

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रक्सा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में बीडा यानी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मुआवजे की रकम मिलने के बाद एक युवक कथित प्रेमिका के साथ लापता हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की पत्नी अब अपने छोटे बेटे के साथ अकेली रह गई है और उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार को मिला करोड़ों का मुआवजा
इमलिया गांव की रहने वाली रुचि परिहार ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसके ससुर धनीराम की करीब पांच एकड़ जमीन बीडा द्वारा अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले परिवार को लगभग एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। बाद में यह रकम परिवार के तीनों बेटों में बांट दी गई। रुचि के मुताबिक उसके पति नीलेश के हिस्से में करीब 25 लाख रुपये आए थे। पत्नी का कहना है कि मुआवजे की रकम मिलने के बाद नीलेश के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा। पहले वह छोटा-मोटा काम करके परिवार चलाता था, लेकिन पैसे आने के बाद उसके रहन-सहन और जीवनशैली में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

गांव की युवती से बढ़ीं नजदीकियां
रुचि ने आरोप लगाया कि इसी दौरान गांव की एक युवती से उसके पति की नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे उसने पत्नी से दूरी बना ली और साथ रहने से भी इनकार करने लगा। रुचि ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो चुके हैं और उनका छह साल का एक बेटा भी है। इसके बावजूद उसका परिवार बिखर गया। कुछ दिन पहले नीलेश कथित प्रेमिका के साथ घर छोड़कर चला गया। तब से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। पति के अचानक गायब होने के बाद रुचि अब अपने बेटे के भविष्य को लेकर काफी परेशान है।

मुआवजे की रकम बन रही पारिवारिक विवाद की वजह?
ग्रामीणों का कहना है कि बीडा के तहत मिलने वाली बड़ी मुआवजा राशि ने कई परिवारों की जिंदगी बदल दी है। हालांकि कुछ मामलों में अचानक आई आर्थिक समृद्धि रिश्तों में तनाव और पारिवारिक विवाद की वजह भी बन रही है। गांव के लोग मानते हैं कि ज्यादा पैसा आने के बाद कई परिवारों में आपसी मतभेद बढ़े हैं। इस मामले में रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला थाने आई थी, लेकिन अभी तक उसकी ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रार्थना पत्र मिलता है तो पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।