23 मार्च से बना पंचग्रही योग, कर्क, कन्या और मीन राशि वालों को 2 मार्च तक रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में बन रहा एक दुर्लभ पंचग्रही योग कर्क, कन्या और मीन राशि वालों के लिए 2 मार्च तक चुनौतियां ला सकता है। इसके प्रभाव और उपाय जानें।

Feb 24, 2026 - 09:05
 0
23 मार्च से बना पंचग्रही योग, कर्क, कन्या और मीन राशि वालों को 2 मार्च तक रहना होगा सतर्क

23 मार्च से कुंभ राशि में एक विशेष पंचग्रही योग बना हुआ है। इस समय सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु एक साथ कुंभ राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब एक ही राशि में पांच ग्रह एकत्र होते हैं तो उसका प्रभाव कई राशियों पर गहराई से पड़ता है। यह योग 2 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक, करियर और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर कर्क, कन्या और मीन राशि के लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कर्क राशि वालों को यात्राओं और स्वास्थ्य में सावधानी
कर्क राशि के जातकों के अष्टम भाव में यह पंचग्रही योग बन रहा है। अष्टम भाव को अनिश्चितता और दुर्घटना का भाव माना जाता है। इसलिए इन लोगों को मार्च के पहले सप्ताह तक यात्रा करते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है। इस समय धन उधार देना या लेना ठीक नहीं है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें। छोटी समस्या होने पर भी डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि अनदेखी से परेशानी बढ़ सकती है। उपाय के रूप में शिवलिंग पर जल अर्पित करना लाभकारी माना गया है।

कन्या राशि को शत्रु और तनाव से बचने की सलाह
कन्या राशि के छठे भाव में यह पंचग्रही योग बन रहा है। छठा भाव शत्रु, रोग और चिंता का भाव माना जाता है। इसलिए कन्या राशि के लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। इस दौरान कोई बुरी खबर मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। परिवार में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी है। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

मीन राशि को आर्थिक मामलों में बरतनी होगी सतर्कता
मीन राशि के द्वादश भाव में यह पंचग्रही योग बन रहा है। द्वादश भाव हानि और विदेश से जुड़ा माना जाता है। इस दौरान पैसों के मामले में छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है। धन का लेन-देन किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मौजूदगी में ही करें। कार्यक्षेत्र में अचानक नकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। परिवार में विवाद से बचें। उपाय के रूप में भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करना लाभकारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।