वरमाला हाथ में, दूल्हा सामने… फिर सहेली ने कहा कुछ ऐसा कि दुल्हन ने तोड़ दी शादी? जानें क्या है मामला

Etawah News: इटावा में एक शादी समारोह में दुल्हन ने वरमाला के दौरान शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि सहेली की बात सुनकर उसने यह फैसला लिया। परिजनों की समझाइश बेकार रही और बारात लौट गई। मामला थाने पहुंचा, जहां दुल्हन ने परिवार के साथ रहने से भी मना कर दिया।

Apr 23, 2026 - 12:16
Apr 23, 2026 - 12:24
 0
वरमाला हाथ में, दूल्हा सामने… फिर सहेली ने कहा कुछ ऐसा कि दुल्हन ने तोड़ दी शादी? जानें क्या है मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब दुल्हन ने वरमाला के दौरान ही शादी से इनकार कर दिया। यह घटना वैहवा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में हुई, जहां 20 अप्रैल को धूमधाम से बारात आई थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन जैसे ही वरमाला का समय आया, अचानक दुल्हन का फैसला बदल गया। इस घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया और खुशियों का माहौल पलभर में तनाव में बदल गया।

सहेली की फुसफुसाहट ने बदला पूरा माहौल
जानकारी के अनुसार, भरथना क्षेत्र के ग्राम नगला तालपार निवासी संजीव की बेटी की शादी नगला कोरी के एक युवक से तय हुई थी। जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर वरमाला के लिए खड़े थे, तभी दुल्हन की नोएडा से आई एक सहेली उसके पास आई और कान में कुछ कहा। सहेली की बात सुनते ही दुल्हन के चेहरे के भाव बदल गए और उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। वह वरमाला वहीं छोड़कर स्टेज से उतर गई।

परिजनों की समझाइश बेकार, बारात लौटी खाली
दुल्हन के इस फैसले से दूल्हा और उसके परिवार के लोग भी हैरान रह गए। दुल्हन के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। पिता का आरोप है कि सहेली ने उनकी बेटी को गलत सलाह दी, जिसके कारण उसने अचानक यह कदम उठाया। आखिरकार दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी।

मामला थाने पहुंचा, दुल्हन ने परिवार संग रहने से भी किया इनकार
हंगामा बढ़ने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। दुल्हन, उसकी सहेली और परिवार के लोग थाने पहुंचे। वहां दुल्हन ने पुलिस के सामने साफ कह दिया कि वह अब अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती। उसने अपनी सहेली के साथ जाने की जिद की। इस बयान ने पूरे मामले को और भी उलझा दिया है।

रहस्य बना सहेली का राज, इलाके में चर्चा तेज
फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर सहेली ने ऐसा क्या कहा, जिससे दुल्हन ने एक पल में शादी तोड़ दी। घटना ने रिश्तों और भरोसे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।