लखनऊ में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों का कार्य बहिष्कार

Lucknow Lawyers Protest: लखनऊ में पुराने हाईकोर्ट परिसर के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। बार एसोसिएशन ने पुलिस कार्रवाई को बर्बर बताया है। अब वकील संगठन बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

May 18, 2026 - 14:23
 0
लखनऊ में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों का कार्य बहिष्कार

राजधानी लखनऊ में पुराने हाईकोर्ट परिसर कैसरबाग के आसपास अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के बाद वकीलों और प्रशासन के बीच टकराव गहरा गया है। रविवार को नगर निगम की ओर से चलाए गए बुलडोजर अभियान के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को वकीलों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। सेंट्रल बार एसोसिएशन समेत कई बार संगठनों ने न्यायिक कार्य से दूरी बना ली है। वहीं लखनऊ बार एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तैयार करने के संकेत दिए हैं। इस पूरे मामले के बाद कैसरबाग और पुराने हाईकोर्ट परिसर के आसपास तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजीव भारती की पीठ ने 11 मार्च 2026 को पुराने हाईकोर्ट परिसर के आसपास नाले पर बने अवैध चैंबर और दुकानों को हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद 7 अप्रैल को हुई सुनवाई में कोर्ट ने प्रशासन को 25 मई तक अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के पालन में रविवार सुबह नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई।

विरोध के दौरान बढ़ा तनाव
नगर निगम की कार्रवाई का वकीलों ने जोरदार विरोध किया। वकीलों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना और बातचीत के अचानक बुलडोजर चला दिया। देखते ही देखते मामला गर्मा गया और विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। मौके पर पथराव की भी घटना सामने आई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई वकीलों के घायल होने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वकीलों ने पुलिस कार्रवाई को बताया बर्बर
लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जीत यादव ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने वकीलों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया। उनका आरोप है कि न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही बातचीत की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश जरूर दिया था, लेकिन जिस तरीके से पुलिस ने वकीलों को दौड़ाकर पीटा, वह स्वीकार नहीं किया जा सकता। वकील संगठनों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनकी आजीविका पर सीधा हमला किया गया है।

आज हो सकती है बड़े आंदोलन की घोषणा
घटना के बाद वकील संगठन एकजुट हो गए हैं। सोमवार को बुलाई गई आपात बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन, विरोध प्रदर्शन और न्यायिक कार्य से दूरी जैसे बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। वकीलों ने साफ कहा है कि 25 मई को हाईकोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई के दौरान भी वे अपना विरोध दर्ज कराएंगे। दूसरी ओर प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क दिखाई दे रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।