‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से पहले MCU में लौट रहा ‘द पनिशर’, 12 मई से शुरू होगा बदले का नया मिशन

मार्वल की नई सीरीज ‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ 12 मई को रिलीज होगी। यह सीरीज ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे’ की कहानी से जुड़ी मानी जा रही है।

May 11, 2026 - 08:56
 0
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से पहले MCU में लौट रहा ‘द पनिशर’, 12 मई से शुरू होगा बदले का नया मिशन

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी MCU के फैंस लंबे समय से उस बड़े एक्साइटमेंट का इंतजार कर रहे थे, जो उन्हें ‘इन्फिनिटी वॉर’ और ‘एंडगेम’ जैसी फिल्मों में देखने को मिला था। साल 2019 के बाद से मार्वल की कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं, लेकिन फैंस को वही पुराना रोमांच महसूस नहीं हुआ। अब साल 2026 में मार्वल एक बार फिर बड़े स्तर पर वापसी करता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में साल के अंत में रिलीज होने वाली फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इस फिल्म में एवेंजर्स एक बार फिर बड़ी लड़ाई लड़ते दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इस बार उनका सामना डॉक्टर डूम से होगा और कई नए एवेंजर्स भी टीम में शामिल होंगे।

‘डूम्सडे’ से पहले MCU की बड़ी तैयारी
मार्वल स्टूडियोज ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘सीक्रेट वॉर्स’ की कहानी को मजबूत बनाने के लिए पूरे साल अलग-अलग फिल्में और सीरीज रिलीज कर रहा है। इन सभी प्रोजेक्ट्स के जरिए आगे आने वाली बड़ी फिल्मों की कहानी तैयार की जा रही है। इसी क्रम में अब ‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ भी चर्चा में है। यह सीरीज MCU की आगे की कहानी में अहम भूमिका निभाने वाली मानी जा रही है।

‘स्पाइडरमैन’ फिल्म से जुड़ी होगी कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द पनिशर’ और ‘डेयरडेविल’ सीरीज का बड़ा हिस्सा आने वाली फिल्म ‘स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे’ से जुड़ा होगा। माना जा रहा है कि स्पाइडरमैन की यह नई फिल्म ‘डूम्सडे’ की कहानी को आगे बढ़ाने का काम करेगी। यही वजह है कि MCU फैंस इन सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। मार्वल की ज्यादातर फिल्में और सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं और ‘द पनिशर’ तथा ‘डेयरडेविल’ भी इसी प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती हैं।

12 मई को रिलीज होगा नया सीजन
‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहले सीजन का अंत हुआ था। सीरीज में फ्रैंक कैसल एक बार फिर बदले की आग में जलता नजर आएगा। वह अपने जीवन का मकसद खोजते हुए नए मिशन पर निकलता दिखाई देगा। यह सीरीज 12 मई को रिलीज होगी और भारत में दर्शक इसे सुबह 6 बजे से देख सकेंगे।

कौन है फ्रैंक कैसल?
सीरीज की कहानी फ्रैंक कैसल नाम के एक पूर्व अमेरिकी मरीन के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी पत्नी और बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है, जिसके बाद वह ‘द पनिशर’ बनकर अपराधियों से बदला लेता है। अपने हिंसक अंदाज और दमदार एक्शन की वजह से यह किरदार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।