RCB की जीत पर झूम उठीं शहनाज गिल, स्टेडियम में किया सेलिब्रेशन; वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान शहनाज गिल को टीम का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। उनके जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

May 14, 2026 - 09:59
 0
RCB की जीत पर झूम उठीं शहनाज गिल, स्टेडियम में किया सेलिब्रेशन; वायरल हुआ वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इस समय हर मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है। सभी टीमें टॉप-4 में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ फैन्स और सेलेब्स में भी IPL का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम थी। इस मैच के दौरान अभिनेत्री और पंजाबी सिंगर शहनाज़ गिल भी स्टेडियम में अपनी पसंदीदा टीम RCB को सपोर्ट करती नजर आईं। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RCB की जीत पर खुशी से झूम उठीं शहनाज
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह RCB की जर्सी पहनकर स्टेडियम में मैच का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में जैसे ही RCB ने जीत हासिल की, शहनाज खुशी से उछल पड़ीं। वह जोर-जोर से “हम जीत गए” और “RCB-RCB” चिल्लाती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने स्टेडियम में बज रहे गानों पर डांस भी किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मजा आ गया।”

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
शहनाज गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ 8 घंटे में इस वीडियो को 3.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैन्स लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं और खासतौर पर RCB समर्थक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि शहनाज का उत्साह देखकर मैच का मजा और बढ़ गया।

पहले भी कर चुकी हैं RCB को सपोर्ट
यह पहली बार नहीं है जब शहनाज गिल RCB को सपोर्ट करती दिखाई दी हों। इससे पहले भी उन्होंने RCB की जर्सी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उस दौरान भी उन्होंने टीम की जीत का जश्न मनाया था। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

बिग बॉस से मिली थी खास पहचान
बिग बॉस से शहनाज गिल को देशभर में बड़ी पहचान मिली थी। शो के दौरान उनकी और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई थी। शो के बाद दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने सभी को झकझोर दिया था। अब शहनाज अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन चुकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।