फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग… ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की मौत पर पति-ससुर गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

May 18, 2026 - 11:03
 0
फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग… ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की मौत पर पति-ससुर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से दहेज उत्पीड़न और कथित हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जलपुरा गांव में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई और उसे छत से फेंक दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

14 महीने पहले हुई थी शादी
मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 14 महीने पहले ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव निवासी ऋतिक के साथ हुई थी। दीपिका के पिता संजय नगर, जो कुड़ी खेड़ा गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में काफी होशियार थी। उसने बीए और बीएड तक की पढ़ाई पूरी की थी। परिवार ने बड़े अरमानों के साथ उसकी शादी की थी। परिजनों का कहना है कि शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। साथ ही स्कॉर्पियो गाड़ी, लगभग 50 लाख रुपये का सोना और अन्य घरेलू सामान भी दहेज में दिया गया था।

शादी के बाद बढ़ने लगीं नई मांगें
मायके पक्ष का आरोप है कि इतना दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। शादी के कुछ महीनों बाद ही दीपिका पर फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जाने लगा। परिजनों के मुताबिक मांग पूरी नहीं होने पर दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। दीपिका कई बार फोन पर अपने परिवार को अपनी परेशानी के बारे में बता चुकी थी। उसने कहा था कि ससुराल वाले उसे लगातार ताने देते हैं और दहेज के लिए दबाव बनाते हैं।

मौत की खबर से मचा कोहराम
17 मई को अचानक दीपिका की मौत की सूचना उसके मायके पहुंची। खबर मिलते ही परिवार के लोग जलपुरा गांव पहुंचे। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मायके वालों का आरोप है कि लगातार दहेज की मांग और प्रताड़ना ने उनकी बेटी की जान ले ली। परिवार ने कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति ऋतिक और ससुर मनोज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की गंभीर समस्या को सामने लाती है। महंगे उपहार और करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद कई परिवारों की लालच खत्म नहीं होती और इसकी कीमत बेटियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।