रजनीकांत की ‘जेलर 2’ फिर टली अब सितंबर में रिलीज की तैयारी, साउथ फिल्मों में बढ़ी हलचल
रजनीकांत की आगामी फिल्म 'जेलर 2' अब अगस्त के बजाय सितंबर 2026 में रिलीज हो सकती है। प्रशंसक आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
साल 2026 में जहां बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है, वहीं साउथ सिनेमा भी लगातार बड़ी फिल्मों के जरिए मुकाबले में बना हुआ है। हालांकि इस साल की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन दिनों रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर खूब चर्चा हो रही है। पहले खबर थी कि फिल्म जुलाई या अगस्त 2026 में रिलीज होगी, लेकिन अब इसके पोस्टपोन होने की जानकारी सामने आई है। वहीं शाहरुख खान के कैमियो की चर्चाओं के बीच भी नया मोड़ आ गया है। अब मेकर्स फिल्म को सितंबर में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
अगस्त की जगह सितंबर में रिलीज हो सकती है फिल्म
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जेलर 2’ को अब अगस्त में रिलीज नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स 4 सितंबर की नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के आसपास फिल्म को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी चल रही है। हालांकि फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फैंस अब मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
पहली ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
साल 2023 में रिलीज हुई जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन नेल्सन ने किया था। करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म में रजनीकांत के अलावा जैकी श्रॉफ, शिव राजकुमार, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और विनायकन जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की सफलता के बाद से ही इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था।
दूसरी बड़ी फिल्मों की रिलीज पर भी असर
‘जेलर 2’ के पोस्टपोन होने के बाद अब दूसरी साउथ फिल्मों की रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि सुरिया अपनी फिल्म “विश्वनाथ एंड संस” को जुलाई या अगस्त में रिलीज कर सकते हैं। वहीं सूरी की फिल्म “मांडाडी” भी इसी दौरान आने की तैयारी में है। इसके अलावा प्रभास की फिल्म “फौजी” को भी सितंबर या अक्टूबर में रिलीज किए जाने की चर्चा है।
फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ Mithun चक्रवर्ती, विद्या बालन, एस जे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। साथ ही मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
