भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामला बना रहस्य, प्रेग्नेंसी से लेकर इंस्टाग्राम चैट तक कई बड़े खुलासे

Twisha Sharma Case: भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासों ने केस को और उलझा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी और चोटों के निशान मिले हैं। मायके पक्ष ने हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने कोर्ट में ड्रग्स और मानसिक तनाव से जुड़े दावे किए हैं।

May 18, 2026 - 12:20
 0
भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामला बना रहस्य, प्रेग्नेंसी से लेकर इंस्टाग्राम चैट तक कई बड़े खुलासे

राजधानी भोपाल का चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। शुरुआत में इसे आत्महत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला माना जा रहा था, लेकिन अब सामने आ रहे खुलासों ने पूरे केस को और उलझा दिया है। एक तरफ मायके पक्ष इसे सुनियोजित हत्या और मानसिक प्रताड़ना बता रहा है, तो दूसरी तरफ ससुराल पक्ष अदालत में अलग दावे कर रहा है। सबसे बड़ा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ, जिसमें पता चला कि ट्विशा शर्मा दो महीने की गर्भवती थीं। इस मामले ने अब राजनीतिक, कानूनी और सामाजिक बहस को भी जन्म दे दिया है।

12 मई को घर में मृत मिली थीं ट्विशा
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं और भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम से भी जुड़ी हुई हैं। 12 मई की रात ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिलीं। परिवार के अनुसार ट्विशा और समर्थ की मुलाकात मैट्रिमोनियल वेबसाइट और डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। कुछ समय बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई थी। शुरुआती दिनों में सब सामान्य था, लेकिन बाद में रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा।

मौत से पहले दोस्त को भेजा था मैसेज
इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा ट्विशा के आखिरी इंस्टाग्राम मैसेज की हो रही है। मौत से पहले ट्विशा ने अपनी दोस्त मीनाक्षी को मैसेज किया था, मैं फंस गई हूं यार, बस तू मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय आने पर कॉल करूंगी। दोस्त ने जवाब में लिखा था कि उसे ट्विशा की चिंता है और वह उसके साथ है। लेकिन वह कॉल कभी नहीं आया। अगले ही दिन ट्विशा अपने घर में मृत मिलीं। परिवार का दावा है कि मौत से करीब 10 मिनट पहले ट्विशा ने अपनी मां और भाई को फोन किया था। वह रो रही थीं और कह रही थीं कि अब वह सब कुछ सहन नहीं कर पा रही हैं। परिवार के मुताबिक ट्विशा भोपाल छोड़कर नोएडा लौटने की तैयारी कर चुकी थीं और रेलवे टिकट भी बुक कर लिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बढ़े सवाल
मामले में नया मोड़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आया। रिपोर्ट में सामने आया कि ट्विशा करीब दो महीने की गर्भवती थीं। साथ ही मौत से करीब एक सप्ताह पहले उनका मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) कराया गया था। पोस्टमार्टम में शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले। हाथ, कान और शरीर के अन्य हिस्सों पर एंटीमॉर्टम इंजरी यानी मौत से पहले लगी चोटें पाई गईं। इसके बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उन पर करीब 20 लाख रुपये के शेयर और निवेश पति व ससुराल वालों के नाम करने का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का दावा है कि गर्भवती होने के बाद समर्थ सिंह ने ट्विशा के चरित्र पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।परिजनों के मुताबिक समर्थ कहता था कि यह बच्चा मेरा नहीं है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि ट्विशा का MTP उनकी इच्छा के खिलाफ कराया गया।

ससुराल पक्ष ने कोर्ट में रखी अपनी बात
मामले में नया मोड़ तब आया जब ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई। जमानत अर्जी में ससुराल पक्ष ने दावा किया कि ट्विशा ड्रग्स की आदी थीं और उन्हें विथड्रॉल सिम्पटम्स आते थे। ससुराल पक्ष के अनुसार उनका इलाज भोपाल के मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास चल रहा था। साथ ही काउंसलर काकोली राय से उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही थी। अर्जी में यह भी कहा गया कि ट्विशा को खर्च के लिए नियमित रूप से 5 हजार से 50 हजार रुपये तक दिए जाते थे और इसके बैंक रिकॉर्ड भी अदालत में पेश किए गए हैं।

परिवार ने CBI जांच की मांग उठाई
ट्विशा के परिवार ने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि FIR दर्ज करने में देरी हुई और अब तक कोई बड़ी गिरफ्तारी नहीं हुई क्योंकि आरोपी प्रभावशाली परिवार से जुड़े हैं। परिवार ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच और AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है। रविवार को परिवार ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया। ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे आत्मदाह करेंगे।हालांकि मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन परिवार ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से बातचीत की और मामले की जांच दूसरे राज्य में कराने की मांग दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।