पति, पत्नी और वो… तीनों न सुन सकते थे, न बोल सकते थे, फिर हुआ खौफनाक मर्डर, पुलिस ने ऐसे लगाया कातील का पता

Karnataka News: मैसूर में एक चौंकाने वाले मामले में दिव्यांग पति स्वामी की उसके दोस्त श्रीनिवास ने हत्या कर दी। दोनों सुन और बोल नहीं सकते थे। पुलिस ने तकनीकी जांच और विशेषज्ञों की मदद से केस सुलझाया। प्रेम त्रिकोण के चलते यह हत्या की साजिश रची गई थी।

Apr 10, 2026 - 14:13
 0
पति, पत्नी और वो… तीनों न सुन सकते थे, न बोल सकते थे, फिर हुआ खौफनाक मर्डर, पुलिस ने ऐसे लगाया कातील का पता

कर्नाटक के मैसूर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति, पत्नी और उनका दोस्त तीनों ही सुन और बोल नहीं सकते थे। इसी बीच पति की हत्या हो जाती है और पूरे मामले में उसका दोस्त ही मुख्य संदिग्ध बन जाता है। लेकिन इस केस की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि न आरोपी अपने पक्ष को साफ तरीके से बता सकता था और न ही पीड़ित पत्नी बयान दे सकती थी। इसके बावजूद पुलिस ने इस जटिल मामले की गुत्थी सुलझाई और हत्या के पीछे छिपे पूरे राज का खुलासा कर दिया।

गुमशुदगी से शुरू हुई रहस्यमयी कहानी
यह घटना देवरम्मनहल्ली गांव की है। मृतक का नाम स्वामी था और उसकी पत्नी सविता भी दिव्यांग है। दोनों सुन और बोल नहीं सकते थे, लेकिन इसके बावजूद वे सामान्य जीवन जी रहे थे। 12 फरवरी को स्वामी अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद 4 मार्च को सविता ने नंजनगुड ग्रामीण थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच में सामने आया हत्या का सच
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला सच सामने आया कि स्वामी की हत्या कर दी गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस वारदात में शामिल आरोपी भी दिव्यांग ही थे। इससे पुलिस के लिए केस को समझना और भी कठिन हो गया।

दोस्ती, प्यार और हत्या की साजिश
जांच में पता चला कि स्वामी का दोस्त श्रीनिवास इस हत्या का मुख्य आरोपी है। वह भी सुन और बोल नहीं सकता। दोनों कॉलेज के समय से दोस्त थे, लेकिन बाद में श्रीनिवास की नजर स्वामी की पत्नी सविता पर पड़ गई। वह किसी भी कीमत पर सविता से शादी करना चाहता था, जिसके कारण उसने स्वामी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच दी।

बहाने से बुलाकर की गई हत्या
पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी को श्रीनिवास ने स्वामी को अमृतूर इलाके में पैसे देने के बहाने बुलाया। वहां उसने उसे शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को एक कुएं में फेंक दिया गया।

पुलिस की तकनीकी जांच से खुला राज
इस केस की जांच में पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि सभी मुख्य लोग दिव्यांग थे। पुलिस ने स्पीच एंड हियरिंग स्पेशलिस्ट की मदद ली और वीडियो कॉल व तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।