रोज एक आंवला खाने से सेहत में बड़ा बदलाव, पाचन से इम्यूनिटी तक मिलते हैं कई फायदे
जानिए कैसे रोजाना एक आंवला खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और त्वचा, बालों और रक्त शर्करा को प्राकृतिक रूप से लाभ मिलता है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान और बढ़ते तनाव का असर सबसे ज्यादा हमारे पाचन तंत्र यानी गट हेल्थ पर पड़ रहा है। जब पेट सही तरह से काम नहीं करता, तो इसका असर पूरे शरीर पर दिखने लगता है। स्किन प्रॉब्लम्स, कमजोरी और बार-बार बीमार पड़ना आम हो जाता है। ऐसे में लोग महंगे सप्लीमेंट्स और दवाइयों की ओर भागते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि हमारी रसोई में ही कई प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय मौजूद हैं। इन्हीं में एक छोटा लेकिन बेहद गुणकारी फल है आंवला, जिसे आयुर्वेद में अमृत फल कहा जाता है।
पोषक तत्वों का खजाना है आंवला
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन A भी पाया जाता है। यह फाइबर और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना एक आंवला खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं और यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
गट हेल्थ और पाचन में सुधार
आंवला गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पेट स्वस्थ रहता है।
इम्यूनिटी और त्वचा के लिए लाभकारी
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और झुर्रियों व दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
बालों और ब्लड शुगर पर असर
आंवला बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, हेयर फॉल कम करता है और डैंड्रफ को दूर करता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है और इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
