एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 13 साल के बच्चे का कातिल… 25 साल तक छिपाया रहा अपना खौफनाक राज

Salim Vastic Arrest: गाजियाबाद में 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी सलीम वास्तिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह 1995 के केस में दोषी था और 25 साल से फरार चल रहा था। पहचान बदलकर रह रहा था, लेकिन पुलिस ने जांच कर उसे पकड़ लिया।

Apr 25, 2026 - 14:00
 0
एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 13 साल के बच्चे का कातिल… 25 साल तक छिपाया रहा अपना खौफनाक राज

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के केस में फरार आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से फरार चल रहे सलीम वास्तिक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया कि वह 1995 में हुए एक 13 वर्षीय बच्चे के मर्डर केस में दोषी था और करीब 25 साल से फरार था। आरोपी ने अपनी पहचान बदलकर पुलिस को गुमराह किया और अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था।

1995 में हुआ था सनसनीखेज अपहरण
पुलिस के अनुसार, साल 1995 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक कारोबारी के बेटे संदीप बंसल का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के अगले ही दिन आरोपियों ने फोन कर 30,000 रुपये की फिरौती मांगी और पैसे न मिलने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी।

पूछताछ में कबूला जुर्म
जांच के दौरान पुलिस को शक सलीम खान पर हुआ, जो उस समय बच्चे के स्कूल में मार्शल आर्ट्स सिखाता था। हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया।

अदालत से सजा, फिर जमानत पर फरार
इस केस में साल 1997 में अदालत ने सलीम खान और उसके साथी अनिल को उम्रकैद की सजा सुनाई। लेकिन साल 2000 में उसे दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया और फिर कभी अदालत में पेश नहीं हुआ। 2011 में हाईकोर्ट ने उसकी सजा को बरकरार रखा, लेकिन तब तक वह फरार था।

पहचान बदलकर करता रहा गुमराह
पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली। उसने खुद को मृत घोषित कर दिया और नाम बदलकर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक रख लिया। वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में छिपकर रह रहा था।

गाजियाबाद में कारोबार कर रहा था
आखिरकार वह गाजियाबाद के लोनी इलाके में आकर बस गया और कपड़ों का कारोबार शुरू कर दिया। साथ ही वह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी सक्रिय हो गया था और अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने लगा। हाल ही में उस पर हमला भी हुआ था, जिससे वह फिर सुर्खियों में आया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और फोटो के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की। लंबे समय तक निगरानी के बाद पुलिस ने लोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।