रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, साउथ सेंट्रल रेलवे में 2801 पदों पर भर्ती

दक्षिण मध्य रेलवे ने 2801 प्रशिक्षु पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्रता, आयु सीमा और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी 11 अप्रैल, 2026 से पहले प्राप्त करें।

Mar 19, 2026 - 08:48
 0
रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, साउथ सेंट्रल रेलवे में 2801 पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने अप्रेंटिस के 2801 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी, जिसमें इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल और पर्सनल डिपार्टमेंट शामिल हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में कई ट्रेड जैसे डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और पेंटर के लिए भी अवसर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा जिस ट्रेड में आवेदन करना है, उस ट्रेड से संबंधित NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। यानी 10वीं के साथ आईटीआई योग्यता वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

आयु सीमा और छूट
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी, जबकि ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए SCR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर “SCR Apprentice Recruitment 2026” का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा। नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा और सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा। अंत में कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकालना जरूरी है।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर
रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है। समय रहते आवेदन करना जरूरी है, ताकि इस अवसर का लाभ उठाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।