पाकिस्तान ने उधार लेकर चुकाया कर्ज… सऊदी के पैसों से UAE को किया खुश, शाहबाज शरीफ ने दुनिया को दिया प्रतिष्ठा का ज्ञान

Pakistan UAE Loan: पाकिस्तान ने यूएई का 3.45 अरब डॉलर कर्ज चुकाया, लेकिन इसके लिए उसे सऊदी अरब और कतर से उधार लेना पड़ा। इससे उसकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो गई है। पश्चिम एशिया के तनाव के बीच पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।

Apr 24, 2026 - 15:06
 0
पाकिस्तान ने उधार लेकर चुकाया कर्ज… सऊदी के पैसों से UAE को किया खुश, शाहबाज शरीफ ने दुनिया को दिया प्रतिष्ठा का ज्ञान

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दबाव के आगे पाकिस्तान को आखिरकार झुकना पड़ा है। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने यूएई का 3.45 अरब अमेरिकी डॉलर का पूरा कर्ज चुका दिया है। यह जानकारी स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने शुक्रवार को दी। खास बात यह है कि पाकिस्तान ने यह रकम अपने संसाधनों से नहीं, बल्कि सऊदी अरब और कतर से कर्ज लेकर चुकाई है। इस फैसले से जहां पाकिस्तान ने अपनी राष्ट्रीय गरिमा बचाने की बात कही है, वहीं इससे उसके विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी असर पड़ा है।

कैसे चुकाया गया पूरा कर्ज
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, यह भुगतान 23 अप्रैल को पूरा किया गया। इसमें 1 अरब डॉलर की राशि अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट को दी गई, जबकि 2.45 अरब डॉलर का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। हाल ही में सऊदी अरब से पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर की सहायता मिली, जिसमें 21 अप्रैल को 1 अरब डॉलर की दूसरी किस्त आई। इसी मदद से यूएई का कर्ज चुकाया गया।

क्यों बढ़ा तनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम एशिया में ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बाद यूएई ने पाकिस्तान से तुरंत पैसा लौटाने को कहा। यह कर्ज 2019 में पाकिस्तान को उसकी आर्थिक स्थिति संभालने के लिए दिया गया था। मार्च में पाकिस्तान यूएई के साथ करीब 3.5 अरब डॉलर के रोलओवर समझौते में भी असफल रहा था, जिससे चिंता और बढ़ गई।

नेताओं के बयान और विवाद
इस मुद्दे पर पाकिस्तान में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। कुछ नेताओं ने यूएई पर तंज कसते हुए भारत के साथ उसके संबंधों को लेकर भी टिप्पणी की। हालांकि, सरकारी अधिकारियों का कहना है कि कर्ज लौटाना देश की प्रतिष्ठा के लिए जरूरी था।

आर्थिक संकट और गहरा
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सहयोग के बावजूद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति अभी भी कमजोर बनी हुई है। ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक बाजार की सीमाओं के कारण आर्थिक जोखिम बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।