मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी प्रेमीका और उसकी मां हैं... फंदे से झूलने से पहले आयुष ने लिखा 1-1 दर्द, जांच में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh News: मुजफ्फरनगर में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने प्रेमिका और उसकी मां पर मानसिक प्रताड़ना, पैसे मांगने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Apr 25, 2026 - 14:53
 0
मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी प्रेमीका और उसकी मां हैं... फंदे से झूलने से पहले आयुष ने लिखा 1-1 दर्द, जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तितावी थाना क्षेत्र के गढ़ी देशराज गांव की है, जहां युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
मृतक आयुष ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी मौत के लिए उसकी प्रेमिका अंशिका भारद्वाज और उसकी मां बबीता भारद्वाज जिम्मेदार हैं। उसने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से अंशिका के साथ संबंध में था, लेकिन इस दौरान उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

पैसे की मांग और ब्लैकमेलिंग का आरोप
सुसाइड नोट के अनुसार, आयुष ने आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका और उसकी मां उससे बार-बार पैसे मांगती थीं। इतना ही नहीं, वे उसे ब्लैकमेल भी करती थीं। युवक ने लिखा कि उसकी कुछ निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी जाती थी, जिसके कारण वह लगातार तनाव में रहने लगा था।

तनाव में उठाया खौफनाक कदम
आयुष ने अपने सुसाइड नोट में कहा कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर उसने यह कठोर कदम उठाया। उसने अपने परिवार और पुलिस प्रशासन से अपील की कि उसकी मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा
इस मामले में सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि सुबह आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई और मृतक की पहचान आयुष पुत्र नीरज (27 वर्ष) के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है।

आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।