अगले हफ्ते लॉन्च होंगे दो नए स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और लॉन्च डेट

Motorola Edge 70 Pro और Tecno Pop X 5G अगले सप्ताह भारत में दमदार बैटरी, कैमरा और अन्य फीचर्स के साथ लॉन्च हो रहे हैं।

Apr 17, 2026 - 12:29
 0
अगले हफ्ते लॉन्च होंगे दो नए स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और लॉन्च डेट

अगर आप अपना पुराना फोन बदलकर नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगले हफ्ते भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें दमदार फीचर्स और शानदार बैटरी मिल सकती है। ये दोनों फोन अलग-अलग ब्रांड्स के हैं और ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। Motorola और Tecno अपने-अपने नए मॉडल्स को लॉन्च करने जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन्स में कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro कब होगा लॉन्च
Motorola का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro 22 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट भी बनाई गई है, जिससे इसके फीचर्स और उपलब्धता की जानकारी मिलती है। लॉन्च के बाद यह फोन कंपनी की वेबसाइट के साथ फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 70 Pro के खास फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है। फोन में 6.8 इंच की सुपर एचडी 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलता है। सभी कैमरे 4K 60fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन में 6500mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, गोरिल्ला ग्लास 7i, डॉल्बी एटमॉस और एआई फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही 3 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Tecno Pop X 5G कब होगा लॉन्च
दूसरा स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G 20 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लिए Amazon पर माइक्रोसाइट तैयार की गई है, जिससे इसके फीचर्स का खुलासा हुआ है। लॉन्च के बाद यह फोन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Tecno Pop X 5G के फीचर्स
Tecno का यह फोन MIL STD 810H सर्टिफाइड है, यानी इसकी मजबूती काफी अच्छी है। इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश से सुरक्षित रहता है। फोन में 6500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 4GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम और 6GB रैम के साथ 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसमें AI नॉइज कैंसिलिंग फीचर भी मौजूद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।