थाइराइड के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, सही डाइट और लाइफस्टाइल से मिल सकता है कंट्रोल

थायरॉइड विकार के कारणों के बारे में जानें और यह भी जानें कि उचित आहार, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में कैसे मदद कर सकती है।

Apr 20, 2026 - 14:43
 0
थाइराइड के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, सही डाइट और लाइफस्टाइल से मिल सकता है कंट्रोल

आज के समय मेंथाइराइड विकार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार खराब लाइफस्टाइल, मानसिक तनाव और गलत खानपान इसके मुख्य कारण हैं। एक बार थाइराइड की समस्या हो जाए तो कई लोगों को लंबे समय तक दवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सही डाइट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि लोग इसके कारण और बचाव के उपायों को सही तरीके से समझें।

थाइराइड की बीमारी क्यों होती है
थाइराइड तब होता है जब शरीर में मौजूद थाइराइड ग्लैंड सही मात्रा में हार्मोन नहीं बना पाता। यह ग्लैंड गले में स्थित होता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। डाइट में आयोडीन की कमी, जेनेटिक कारण और ज्यादा तनाव के चलते यह ग्रंथि प्रभावित हो जाती है। इससे शरीर में हार्मोन कम या ज्यादा बनने लगता है, जो बीमारी का कारण बनता है।

डाइट में क्या शामिल करना चाहिए
विशेषज्ञों के अनुसार, थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। डाइट में आयोडीन और जिंक से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। इसके लिए दही, दूध और अंडे जैसे खाद्य पदार्थ फायदेमंद माने जाते हैं। ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं और थाइराइड के संतुलन में मदद करते हैं।

हरी सब्जियां और फल हैं जरूरी
थाइराइड के मरीजों को नियमित रूप से हरी सब्जियां खानी चाहिए। ब्रोकली, पालक और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां शरीर की सूजन को कम करती हैं और मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाती हैं। हफ्ते में कम से कम चार दिन इनका सेवन करना लाभकारी है, लेकिन इन्हें कच्चा खाने से बचना चाहिए। इसके साथ साबुत अनाज और फल जैसे सेब, केला और बेरीज़ भी डाइट में शामिल करना चाहिए।

मोटापा कंट्रोल करना भी जरूरी
अगर थाइराइड के साथ मोटापा बढ़ रहा है, तो यह स्थिति और खतरनाक हो सकती है। ऐसे में रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करना जरूरी है। साथ ही मीठा, तला-भुना और जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।