स्कूल नहीं जाएंगे वरना सर मारेंगे… 150 बच्चों ने एक साथ की स्कूल जाने से किया मना, जांच के लिए टीम गठित

Uttar Pradesh News: बिजनौर के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के डर से 150 बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। बच्चों ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में जांच शुरू हो गई है और शिक्षक को चार्ज से हटाया गया है। अब अभिभावक पूरी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Apr 24, 2026 - 13:42
 0
स्कूल नहीं जाएंगे वरना सर मारेंगे… 150 बच्चों ने एक साथ की स्कूल जाने से किया मना, जांच के लिए टीम गठित

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले करीब 150 बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। वजह है एक शिक्षक का डर। बच्चों और उनके अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में तैनात शिक्षक का व्यवहार इतना सख्त और डरावना है कि बच्चे स्कूल का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

बच्चों ने सुनाई अपनी परेशानी
जब गांव में खेल रहे बच्चों से पूछा गया कि वे स्कूल क्यों नहीं जा रहे, तो उनके चेहरे पर साफ डर दिखाई दिया। बच्चों ने बताया कि छोटी-छोटी गलतियों पर भी शिक्षक सौरभ उन्हें बुरी तरह मारते हैं। कुछ बच्चों ने आरोप लगाया कि स्टील के पाइप और डंडों से पिटाई की जाती है, जिससे वे स्कूल जाने से डरते हैं।

अभिभावकों का बड़ा फैसला
अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उल्टा बच्चों का डर और बढ़ता गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर फैसला किया कि जब तक हालात नहीं सुधरते, वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। इसी कारण अब स्कूल में नामांकित लगभग 150 बच्चे पढ़ने नहीं आ रहे हैं।

शिक्षक के व्यवहार पर गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक सौरभ का व्यवहार बच्चों के साथ ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के साथ भी अभद्र है। मामला बढ़ने के बाद संबंधित शिक्षक को चार्ज से हटा दिया गया और उनकी जगह शिक्षिका दीपा रानी को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, अभिभावकों का कहना है कि जब तक उस शिक्षक को पूरी तरह स्कूल से नहीं हटाया जाएगा, बच्चे वापस नहीं आएंगे।

जांच के लिए टीम गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान संबंधित शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। अधिकारी ने बताया कि आरोपों की जांच के लिए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम बनाई गई है। साथ ही स्कूल स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए गए हैं ताकि स्थिति जल्द सुधारी जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।