आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को झटका, डेविड पेन बाहर; गेराल्ड कोएत्जी टीम में शामिल
सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड पायने के चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद गेराल्ड कोट्ज़ी को साइन किया है। पूरी जानकारी अंदर पढ़ें।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के तेज गेंदबाज डेविड पायने चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने तुरंत फैसला लेते हुए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी को अपने साथ जोड़ा है। खास बात यह है कि कोएत्जी लगातार तीसरे सीजन में अलग-अलग टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे।
डेविड पेन की चोट से टीम को झटका
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सीजन चोटों से भरा रहा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में सिर्फ दो मैच खेले थे और दो विकेट हासिल किए थे। दिलचस्प बात यह है कि पेन खुद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स की चोट के बाद टीम में शामिल हुए थे, लेकिन अब वह भी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।
गेराल्ड कोएत्जी की एंट्री से बढ़ी ताकत
डेविड पेन की जगह अब साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी टीम में शामिल हुए हैं। कोएत्जी अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं और कुल 67 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में भी उनका अनुभव अच्छा रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए हैं और पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स का हिस्सा रह चुके हैं।
हर सीजन नई टीम, तीसरी बार मौका
गेराल्ड कोएत्जी के लिए यह खास मौका है, क्योंकि वह लगातार तीसरे सीजन में नई टीम के लिए खेलेंगे। 2024 में मुंबई इंडियंस और 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने के बाद अब 2026 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ नजर आएंगे। इससे साफ है कि उनकी प्रतिभा पर टीमों का भरोसा बना हुआ है।
कितनी रकम में हुए शामिल
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोएत्जी 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे थे, लेकिन किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। अब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें उसी कीमत पर साइन किया है। उनकी एंट्री से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है, खासकर तब जब कप्तान Pat Cummins भी चोट के कारण शुरुआत में मैच नहीं खेल पाए थे, हालांकि अब उनके फिट होने की खबर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
