नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। भारी भीड़, बैरिकेड टूटने और अव्यवस्था के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर पुलिस और प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

Mar 31, 2026 - 12:55
 0
नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

नालंदा जिले के मघड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

महावीर जयंती और मंगलवार के कारण उमड़ी भारी भीड़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार होने के साथ-साथ महावीर जयंती का संयोग होने के कारण मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए बैरिकेड अचानक टूट गए, जिसके बाद भगदड़ मच गई और कई लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा
एक महिला श्रद्धालु रीता ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पटना से आई थीं, लेकिन भीड़ में सब बिछड़ गए। उन्होंने कहा कि लोग एक-दूसरे पर चढ़ने लगे और उनकी एक सहेली की मौत हो गई। स्थानीय निवासी ललित कुमार के अनुसार, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था, जिससे हालात और बिगड़ गए।

धूप और भीड़ से बिगड़ी हालत, कई लोग हुए बेहोश
प्रत्यक्षदर्शी गुड्डू सिंह ने बताया कि मंदिर में इतनी भीड़ थी कि अंदर जाने की जगह नहीं थी। तेज धूप और खाली पेट होने के कारण कई लोगों की तबीयत खराब हो गई और कुछ लोग बेहोश हो गए। एंबुलेंस के देर से पहुंचने की भी बात सामने आई है, जिससे घायलों को समय पर मदद नहीं मिल सकी।

छोटा गर्भगृह और ज्यादा भीड़ बना हादसे की वजह
श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर का गर्भगृह काफी छोटा है, जहां एक समय में सीमित लोग ही प्रवेश कर सकते हैं। इसके बावजूद लोग जल्दी दर्शन के लिए धक्का-मुक्की करते रहे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ में बदल गई। चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार और शीतला अष्टमी के कारण भीड़ सामान्य दिनों से कहीं ज्यादा थी।

अस्पताल में इलाज जारी, इलाके में तैनात पुलिस बल
यह मंदिर बिहारशरीफ से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना के बाद प्रशासन ने कई एंबुलेंस मौके पर भेजीं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।