बीच मैच में बदली कप्तानी… रिंकू सिंह बने KKR के कप्तान, IPL में पहली बार मिला बड़ा मौका

आईपीएल 2026 के पहले मैच में केकेआर को बड़ा झटका लगा, जब कप्तान अजिंक्य रहाणे चोटिल हो गए। इसके बाद रिंकू सिंह ने पहली बार टीम की कप्तानी संभाली और मैच में अहम भूमिका निभाई।

Mar 30, 2026 - 10:25
 0
बीच मैच में बदली कप्तानी… रिंकू सिंह बने KKR के कप्तान, IPL में पहली बार मिला बड़ा मौका

Mi vs KKR: आईपीएल इतिहास में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम ने आईपीएल 2025 से पहले कप्तान बदला और आईपीएल 2026 से पहले नया हेड कोच भी नियुक्त किया। इसके अलावा पिछली नीलामी में स्क्वॉड में भी कई बड़े बदलाव किए गए। लेकिन शायद टीम ने यह नहीं सोचा था कि सीजन के पहले ही मैच में उसे अचानक कप्तान बदलना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में ऐसी स्थिति बनी, जब रिंकू सिंह को कप्तानी संभालनी पड़ी।

रहाणे को फील्डिंग के दौरान लगी चोट
रविवार 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतक लगाया। लेकिन जब टीम फील्डिंग के लिए उतरी, तो रहाणे को दाएं हाथ में क्रैंप्स की समस्या हो गई। इसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

रिंकू सिंह ने संभाली कप्तानी
सिर्फ 4 ओवर के बाद यह घटना हुई, जिससे टीम की कमान उप-कप्तान रिंकू सिंह के हाथों में आ गई। रिंकू को सीजन से ठीक पहले ही वाइस-कैप्टन बनाया गया था और यह उनका पहला मौका था। लेकिन अचानक उन्हें 5वें ओवर के बाद कप्तानी संभालनी पड़ी। इस तरह उन्होंने पहली बार आईपीएल में टीम की कप्तानी की, हालांकि घरेलू क्रिकेट में वह पहले यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

बल्लेबाजी में केकेआर का दमदार प्रदर्शन
अगर मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा स्कोर बनाया। कप्तान रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रन की तेज पारी खेली। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं आईपीएल डेब्यू कर रहे फिन एलेन ने 17 गेंदों में 37 रन जोड़े। रिंकू सिंह ने भी 21 गेंदों में 33 रन का अहम योगदान दिया।

अचानक बदली रणनीति, लेकिन टीम ने संभाला खेल
कप्तान के अचानक बाहर होने से टीम की रणनीति पर असर पड़ सकता था, लेकिन रिंकू सिंह ने स्थिति को संभालते हुए टीम को मजबूती दी। यह मुकाबला केकेआर के लिए सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि नए नेतृत्व की परीक्षा भी साबित हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।