तेल-गैस चोरी अब नहीं रहेगी मामूली जुर्म, पाकिस्तान में सीधे टेरर कानून लागू

पाकिस्तान में तेल और गैस संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए तेल-गैस चोरी और अवैध भंडारण को आतंकवाद की श्रेणी में रखने का फैसला किया है। नए कानून के तहत दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी और बिना वारंट गिरफ्तारी का प्रावधान भी किया गया है।

Mar 31, 2026 - 09:17
 0
तेल-गैस चोरी अब नहीं रहेगी मामूली जुर्म, पाकिस्तान में सीधे टेरर कानून लागू

पाकिस्तान में बढ़ते तेल और गैस संकट के बीच सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार को नेशनल असेंबली में एक महत्वपूर्ण विधेयक पेश किया गया, जिसमें तेल और गैस की चोरी, तस्करी और अवैध भंडारण को आतंकवाद की श्रेणी में रखने का प्रस्ताव है। यदि यह विधेयक पास हो जाता है, तो ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर टेरर एक्ट लगाया जा सकता है। सरकार का मानना है कि इस कदम से अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और ऊर्जा संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

संसद में पेश हुआ आपराधिक कानून संशोधन विधेयक 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने आपराधिक कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 संसद में पेश किया है। इस विधेयक को ऊर्जा संकट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सरकार का आरोप है कि माफिया पहले तेल ठिकानों पर हमला करते हैं और फिर तेल-गैस का भंडारण कर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इससे आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

आतंक फैलाने में इस्तेमाल हो रहा तेल-गैस का पैसा
सरकार का कहना है कि कुछ आतंकी संगठन पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचाते हैं और फिर माफियाओं के जरिए तेल और गैस बेचते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल देश में आतंक फैलाने के लिए किया जाता है। इसी वजह से सरकार ने इस तरह की गतिविधियों को आतंकवाद से जोड़ते हुए सख्त कानून बनाने का फैसला किया है।

बलूचिस्तान में पाइपलाइन पर हमला, सप्लाई प्रभावित
सोमवार को बलूचिस्तान में तेल पाइपलाइन पर हमले की खबर सामने आई। इस हमले के कारण राजधानी क्वैटा समेत कई इलाकों में तेल और गैस की सप्लाई बाधित हो गई। हालांकि, इस हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है, इस बारे में सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

नए कानून में सख्त सजा और बिना वारंट कार्रवाई
इस विधेयक को कानून मंत्री आजम नज़ीर तरार ने पेश किया है। प्रस्तावित कानून के अनुसार, तेल या गैस चोरी करते हुए पकड़े जाने पर 14 साल तक की जेल और 3 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, तस्करी या अवैध भंडारण करने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा, आरोपियों को पकड़ने के लिए किसी वारंट की जरूरत नहीं होगी और अधिकारी सीधे कार्रवाई कर सकेंगे। यही नियम पाकिस्तान में आतंक के आरोपितों पर भी लागू होता है, जहां बिना वारंट गिरफ्तारी और कड़ी सजा का प्रावधान पहले से मौजूद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।