पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही लोग खोजने लगे बचत का तरीका… इस कार्ड से हर लीटर पर मिल सकता है बड़ा फायदा
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बीच बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन लोगों के लिए राहत बन सकता है। इस कार्ड से फ्यूल भरवाने पर 7.25 फीसदी तक का फायदा, रिवॉर्ड प्वाइंट्स और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
15 मई से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हो गई है। करीब 4 साल बाद तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। बढ़ती महंगाई के बीच अब लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनसे रोजाना के खर्च में कुछ राहत मिल सके। इसी बीच बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन नाम का एक खास क्रेडिट कार्ड चर्चा में आ गया है। दावा किया जा रहा है कि इस कार्ड के जरिए पेट्रोल-डीजल भरवाने पर ग्राहकों को 7.25 फीसदी तक का फायदा मिल सकता है। यह कार्ड खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, जो रोजाना गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं और हर महीने फ्यूल पर अच्छा-खासा खर्च करते हैं।
फ्यूल पर मिलेगा 7.25 फीसदी तक फायदा
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन के जरिए भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर फ्यूल खरीदने पर ग्राहकों को कुल 7.25 फीसदी तक का फायदा दिया जाता है। इसमें 6.25 फीसदी वैल्यूबैक और 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज वेवर शामिल है। ग्राहक हर बिलिंग साइकिल में अधिकतम 2500 रिवॉर्ड प्वाइंट्स हासिल कर सकते हैं। वहीं फ्यूल सरचार्ज वेवर के तहत एक बिलिंग साइकिल में अधिकतम 100 रुपये तक की छूट मिलती है।
वेलकम बोनस में मिलेंगे 6000 रिवॉर्ड प्वाइंट्स
इस कार्ड की सालाना फीस 1499 रुपये रखी गई है। कार्ड लेने पर ग्राहकों को वेलकम गिफ्ट के रूप में 6000 बोनस रिवॉर्ड प्वाइंट्स दिए जाते हैं, जिनकी कीमत लगभग 1500 रुपये के बराबर मानी जाती है। कंपनी के अनुसार, एनुअल फीस जमा होने के 30 दिनों के भीतर ये रिवॉर्ड प्वाइंट्स कार्ड होल्डर के खाते में जोड़ दिए जाते हैं।
भारत गैस, मूवी और खाने पर भी फायदा
अगर ग्राहक भारत गैस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से भुगतान करते हैं, तो हर 100 रुपये खर्च करने पर 25 रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं। यानी यहां भी करीब 6.25 फीसदी तक का फायदा मिलता है। हालांकि इस कैटेगरी में हर बिलिंग साइकिल में अधिकतम 500 रिवॉर्ड प्वाइंट्स ही मिलेंगे। इसके अलावा डाइनिंग, ग्रोसरी, डिपार्टमेंटल स्टोर और मूवी टिकट पर खर्च करने पर हर 100 रुपये पर 10 रिवॉर्ड प्वाइंट्स दिए जाते हैं। इस कैटेगरी में ग्राहकों को लगभग 2.50 फीसदी तक का फायदा मिलता है।
एयरपोर्ट लाउंज और टैप एंड पे की सुविधा
इस कार्ड में कॉन्टैक्टलेस टैप एंड पे फीचर भी दिया गया है। इससे बिना कार्ड स्वाइप किए मशीन पर टैप कर सीधे पेमेंट किया जा सकता है। कार्डधारकों को साल में 4 बार घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी मिलती है। वहीं अगर ग्राहक सालभर में 2 लाख रुपये खर्च करते हैं, तो 1499 रुपये की रिन्यूअल फीस माफ कर दी जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
