पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान… मंत्री अब साइकिल-रिक्शा से जाएंगे ऑफिस, कई राज्यों में शुरू हुआ वर्क फ्रॉम होम

पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए कई राज्यों ने बड़े फैसले लिए हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जा रहा है, जबकि मंत्री अब साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

May 15, 2026 - 14:07
 0
पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान… मंत्री अब साइकिल-रिक्शा से जाएंगे ऑफिस, कई राज्यों में शुरू हुआ वर्क फ्रॉम होम

मध्य पूर्व एशिया में बढ़ते तनाव और उससे पैदा हुए हालात का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम उत्पादों की बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कई राज्यों ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल बचाने के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। कई राज्यों में मंत्रियों और अधिकारियों के काफिले छोटे कर दिए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं, कई मंत्री अब साइकिल, बाइक, रिक्शा या पैदल दफ्तर पहुंचते नजर आ रहे हैं। सरकार का मकसद ईंधन की खपत कम करना और लोगों को संरक्षण के लिए जागरूक करना है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पेट्रोलियम संरक्षण को लेकर कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री ने सरकारी और निजी संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को बढ़ावा देने की बात कही है। जिन संस्थानों में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं, वहां हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने के लिए एडवाइजरी जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य सचिवालय और निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें अब वर्चुअल माध्यम से की जाएं। इससे यात्रा और ईंधन की खपत कम होगी।

मंत्रियों के काफिले होंगे छोटे
योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत कटौती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे हफ्ते में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। सरकार की ओर से कार पूलिंग, साइकिलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा देने की बात कही गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस दिशा में और भी कदम उठाए जा सकते हैं।

दिल्ली में शुरू हुआ मेरा भारत मेरा योगदान अभियान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री की अपील के बाद ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हफ्ते में दो दिन घर से काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से भी अपील की है कि वे हफ्ते में कम से कम एक दिन अपनी निजी गाड़ियों का इस्तेमाल न करें। इसी अभियान के तहत दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा साइकिल से एनडीएमसी की बैठक में पहुंचे। सरकार का कहना है कि लोगों की छोटी-छोटी कोशिशें भी देश के लिए बड़ी बचत साबित हो सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।