इस्लामिक कंट्री जैसा समाजवादी पार्टी का माहौल…पूर्व विधायक के आरोप से हिल जाएगी सपा

पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ का दावा है कि समाजवादी पार्टी का माहौल किसी इस्लामी देश जैसा था। उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ने के कारणों और अखिलेश यादव से अपनी मुलाकात का खुलासा किया।

Feb 2, 2026 - 17:20
Feb 3, 2026 - 16:37
 0

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने समाजवादी पार्टी को  लेकर बड़ा बयान दिया है। यूपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का माहौल उन्हें किसी इस्लामिक देश जैसा महसूस हुआ। पूर्व विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हुई मुलाकात, पार्टी में शामिल होने के समय की परिस्थितियों और सिर्फ छह महीने में पार्टी छोड़ने के कारणों को विस्तार से बताया है।

अखिलेश यादव से मुलाकात और भगवा कुर्ते पर सवाल
बृजेश मिश्र सौरभ ने बताया कि जब वह अखिलेश यादव से मिलने गए थे, तब उन्होंने भगवा रंग का कुर्ता पहन रखा था और हाथ में भगवत गीता थी। उनके अनुसार, अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया, लेकिन साथ ही यह सवाल भी किया कि वह पार्टी में ज्वाइनिंग के दिन भी भगवा धारण करके क्यों आए हैं। पूर्व विधायक का कहना है कि यह सवाल उन्हें अजीब लगा और यहीं से उनके मन में कई शंकाएं पैदा हुईं।

क्या अखिलेश यादव को भगवा से समस्या है?
इस सवाल पर बृजेश मिश्र सौरभ ने कहा कि वह सीधे तौर पर यह नहीं कहते कि अखिलेश यादव को भगवा रंग से नफरत है। लेकिन उन्होंने यह जरूर माना कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं को भगवा रंग से असहजता होती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव को भगवद गीता इस सोच के साथ भेंट की थी कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं योगेश्वर हैं, और अखिलेश खुद को इनका वंशज बताते हैं, इसके बावजूद भगवा रंग पर सवाल उठना उन्हें खटका।

सिर्फ छह महीने में क्यों छोड़ी सपा?
पूर्व विधायक ने सपा छोड़ने की वजह पार्टी का माहौल बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर का वातावरण उनके संस्कारों के अनुरूप नहीं था। वहां अक्सर संघ परिवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरसंघचालक मोहन भागवत के खिलाफ टिप्पणियां की जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुत्व के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल होता था, जिससे कारण वो आहत होते थें। 

पार्टी के माहौल पर गंभीर आरोप
बृजेश मिश्र सौरभ ने कहा कि पार्टी में कुछ लोग ऐसे थे जिनका पहनावा, भाषा और व्यवहार उन्हें आहत करता था। उन्होंने दावा किया कि कई बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह अपने देश में नहीं, बल्कि किसी इस्लामिक देश के नागरिकों के बीच बैठे हों। इसी वजह से उन्होंने केवल छह महीने के भीतर समाजवादी पार्टी से दूरी बना ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।