मैच जीता, फिर भी भिड़ गए वॉर्नर… मोईन अली से झगड़े का वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

PSL 2026 में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच मैदान पर बहस का वीडियो वायरल हो गया। दोनों ने सफाई दी, लेकिन वीडियो देखकर विवाद साफ नजर आता है। जानिए पूरा मामला।

Apr 3, 2026 - 10:06
Apr 3, 2026 - 10:32
 0
मैच जीता, फिर भी भिड़ गए वॉर्नर… मोईन अली से झगड़े का वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में क्रिकेट के साथ-साथ विवाद भी लगातार सुर्खियों में हैं। जहां भारत में IPL 2026 में सिर्फ खेल चर्चा में है, वहीं पाकिस्तान में हर दिन कोई नया बवाल सामने आ रहा है। बॉल टेंपरिंग और सोशल मीडिया विवाद के बाद अब कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

जीत के बाद मैदान पर हुआ टकराव
आईपीएल में नहीं चुने जाने के बाद डेविड वॉर्नर PSL में खेल रहे हैं और कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनके साथ टीम में मोईन अली भी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर टीम को शुरुआती तीन मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। 2 अप्रैल को रावलपिंडी के खिलाफ खेले गए मैच में कराची ने 198 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन जीत के बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।

वीडियो में दिखा आक्रामक अंदाज
मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए मैदान पर आए। इसी दौरान वायरल वीडियो में देखा गया कि डेविड वॉर्नर गुस्से में मोईन अली की ओर बढ़ते हैं और उनसे कुछ कहते नजर आते हैं। मोईन अली इस पर हैरान दिखाई देते हैं। तभी टीम डायरेक्टर हैदर अजहर बीच में आते हैं और वॉर्नर को अलग ले जाते हैं। इसके बाद भी वॉर्नर कुछ कहते रहते हैं, जबकि हैदर फिर मोईन से बात करते हैं।

सफाई आई, लेकिन सवाल बाकी
इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद किस बात पर हुआ। डेविड वॉर्नर ने एक ट्वीट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने हैदर अजहर से पहले जाकर हाथ मिलाने को कहा था। वहीं हैदर अजहर ने भी इसे मजाक बताया और कहा कि दोनों खिलाड़ी उनका मजाक उड़ा रहे थे। हालांकि, वीडियो देखने के बाद यह बात आसानी से मानना मुश्किल लग रहा है क्योंकि उसमें माहौल गंभीर नजर आता है और हैदर बीच-बचाव करते दिखते हैं।

टीम पर असर की चिंता
अब कराची किंग्स के फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि यह विवाद ज्यादा बड़ा न बने और टीम के प्रदर्शन पर इसका असर न पड़े। फिलहाल टीम लगातार जीत रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं माहौल खराब कर सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।