लखनऊ पुलिस ने आश्रम में मनाई ऐसी होली, बुजुर्गों की आंखों में आ गए आंसू

लखनऊ के हजरतगंज स्थित मदर टेरेसा फाउंडेशन आश्रम में पुलिस ने होली मनाकर बुजुर्गों और अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और उनकी टीम ने रंग, कपड़े और मिठाइयां बांटकर मानवता की मिसाल पेश की।

Mar 2, 2026 - 17:17
 0
लखनऊ पुलिस ने आश्रम में मनाई ऐसी होली, बुजुर्गों की आंखों में आ गए आंसू

Uttar Pradesh News: जिसका कोई नहीं, उसका खाकी वर्दी है यह कहावत लखनऊ में सच साबित हुई। होली के मौके पर लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र स्थित मदर टेरेसा फाउंडेशन के आश्रम में एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ जब आश्रम पहुंचे तो वहां मौजूद वृद्धजनों और मानसिक रूप से विक्षिप्त अनाथों के चेहरों पर पहली बार रंगों की चमक दिखाई दी। बताया जाता है कि ये वे लोग हैं, जिन्हें समाज ने ठुकरा दिया था। उनके लिए त्यौहार सिर्फ एक और उदास दिन बनकर रह जाता था। लेकिन इस बार होली उनके जीवन का पहला रंगीन पल बन गई।

रंग, कपड़े और मिठास से भरा स्नेह
पुलिसकर्मियों ने आश्रम पहुंचकर सभी को रंग लगाए। नए कपड़े पहनाए गए, फलों की टोकरियां दी गईं और गुजिया खिलाई गई। वर्षों से अपनों के स्पर्श को तरस रहे बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। एक बुजुर्ग ने कांपते हाथों से पुलिसकर्मी का हाथ थामकर कहा, साहब, आज पहली बार लगा कि कोई हमारा अपना है। यह पल वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया।

पुलिस बनी परिवार, गूंज उठी हंसी
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने आश्रम में बैठकर सभी से कहा कि रंग तो धुल जाएंगे, लेकिन आज का प्यार हमेशा रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं, पुलिस उनका परिवार है। टीम ने गीत गाए, नृत्य किया और सभी के साथ भोजन किया। सबसे खास पल तब आया जब एक मानसिक रूप से परेशान बच्चे ने पहली बार खुलकर हंसी हंसी। यह दृश्य मानवता की मिसाल बन गया।

वर्दी के पीछे धड़कता है कोमल दिल
यह घटना बताती है कि समाज में कितने लोग उपेक्षित और अकेले हैं। लखनऊ पुलिस ने साबित किया कि वर्दी के नीचे भी संवेदनशील दिल धड़कते हैं। अगर हर आश्रम में ऐसे ही त्योहार मनाए जाएं, तो कई जिंदगियों में खुशियां लौट सकती हैं। यह कहानी आंसू और मुस्कान का संगम है, जो हर संवेदनशील व्यक्ति के दिल को छू लेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।