युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पत्थर से कुचला चेहरा… इश्क में मिली ऐसी खौफनाक मौत कि कांप उठी पुलिस

Crime News: रांची के टाटीसिल्वे में एक युवक कमलेश कुमार का क्षत-विक्षत शव मिला है। उसकी बेरहमी से हत्या कर प्राइवेट पार्ट काट दिया गया था। पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। एक महिला और एक युवक हिरासत में लिए गए हैं। जांच जारी है।

May 4, 2026 - 15:32
 0
युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पत्थर से कुचला चेहरा… इश्क में मिली ऐसी खौफनाक मौत कि कांप उठी पुलिस

Bihar News: झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मानकीढीपा रिंग रोड के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत बेहद भयावह थी और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इतना ही नहीं, मृतक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है।

रिंग रोड किनारे मिला क्षत-विक्षत शव
जानकारी के अनुसार, रविवार को टाटीसिल्वे थाना पुलिस को सूचना मिली कि मानकीढीपा रिंग रोड के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव को बेरहमी से पत्थरों से कुचला गया है और चारों तरफ खून बिखरा हुआ है। शव की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। आसपास के लोगों में इस घटना के बाद डर और दहशत फैल गई।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला था। वह रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हाहे गांव में रहकर एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कमलेश का एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। इसी रिश्ते को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के मौसा की शिकायत पर टाटीसिल्वे थाने में मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
इससे पहले भी झारखंड में प्रेम प्रसंग से जुड़ी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फरवरी महीने में सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक युवक की उसकी प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर हत्या कर दी थी। उस मामले में भी शव को बेरहमी से ठिकाने लगाया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।