कमरे में सोती रही 6 माह की मासूम, पास ही फंदे पर लटके मिले माता-पिता, जांच में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh News: जालौन के बिरिया खुर्द गांव में पति-पत्नी ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 6 महीने की बच्ची पास में सोती रही। कमाई को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कारण जानने की कोशिश कर रही है।

May 5, 2026 - 13:56
 0
कमरे में सोती रही 6 माह की मासूम, पास ही फंदे पर लटके मिले माता-पिता, जांच में जुटी पुलिस

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां जालौन कोतवाली क्षेत्र के बिरिया खुर्द गांव में एक युवक और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर एक ही कमरे में अलग-अलग फंदों से झूलकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय उनकी 6 माह की मासूम बच्ची उसी कमरे में चारपाई पर सो रही थी और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू को समझने की कोशिश कर रही है।

कमाई को लेकर था विवाद
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 22 वर्षीय विवेक कुमार और उसकी पत्नी साधना (20) के रूप में हुई है। विवेक मजदूरी करता था और उसकी अपनी कोई खेती नहीं थी। दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी और उनके घर एक 6 महीने की बच्ची भी है। परिवार का कहना है कि दोनों के बीच कमाई को लेकर अक्सर विवाद होता था। साधना चाहती थी कि विवेक बाहर जाकर काम करे, जबकि विवेक घर छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं था।

सुबह खिड़की से दिखा दिल दहला देने वाला दृश्य
विवेक के पिता रामप्रसाद ने बताया कि सोमवार रात कोई बड़ा झगड़ा नहीं हुआ था। लेकिन मंगलवार सुबह जब वह कमरे के पास से गुजरे तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर उन्होंने खिड़की से झांका, तो देखा कि दोनों फंदे से लटके हुए थे। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए।

एक ही बल्ली पर अलग-अलग फंदे
बताया गया कि विवेक ने अंगौछे से फंदा बनाया था, जबकि साधना ने साड़ी के पल्लू से फंदा लगाया। दोनों एक ही टीन शेड के नीचे लगी बल्ली से करीब दो फीट की दूरी पर लटके हुए थे। यह दृश्य इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, वह सन्न रह गया।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारे
घटना की सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र बाजपेयी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव नीचे उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जांच जारी, कारण अभी साफ नहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की वजह पूरी तरह साफ नहीं है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।